Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अंजना ओम कश्यप को यूएन में तैनात भारतीय महिला अफ़सर ने केबिन से बाहर जाने को कह दिया!

शीतल पी सिंह-

पीएम का अमरीकी दौरा… ट्विटर पर अंजना ओम कश्यप आज ट्रेंड हो रही हैं । बिना पूर्व अनुमति के भारतीय विदेश सेवा की यूएन में तैनात स्नेहा दुबे नामकी अधिकारी के केबिन में माइक लेकर घुस जाने और लाइव प्रोग्राम में उनकी बाइट लेने के प्रयास में वे सभ्यता के साथ कमरे से बाहर निकल जाने के लिए कह दी गईं!

साभार आजतक

उन्हीं के चैनल ने उन्हें इस मूर्खता को करते हुए निकाल बाहर किये जाने का लाइव प्रसारण किया !

हिंदी के हमारे जितने भी टीवी पत्रकार इस दौरे को कवर करने अमरीका पहुँचे हैं सब जोकर साबित हुए हैं। एक भी इस दौरे से संबंधित किसी “गणमान्य” से समय न पा सका और मोदीजी की तारीफ़ में हैट से ज़बरदस्ती कबूतर निकालने की उनकी कोशिशों का नतीजा कुछ इसी तरह निकला जैसा आज अंजना के मामले में हुआ!

देखें video, क्लिक करें-

https://twitter.com/judedavid21/status/1441745218517147656?s=21

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Shanker

    September 25, 2021 at 10:19 pm

    इसमें कौन सी बड़ी बात हो गई?, अंजना एक एंकर है उसका काम प्रोड्यूसर द्वारा दिए गए टीपी को पढ़ना है। लेकिन, हमारे देश की एक परंपरा है, अगर गोबर को भी टीवी स्क्रीन पर चमत्कारी बता दें तो लोग मान जाते हैं। वैसे बहुत इज़्ज़त बख्श दी हमारी महिला अधिकारी ने जो इज़्ज़त से बाहर जाने का इशारा मुस्कुराते हुए किया वरना हमारे देश मे धक्के देकर भी बाहर निकाल देते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन