Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

असली ‘साहब’ कौन : अपर आयुक्त के आदेश की बखिया थानेदार ने उधेड़ दी!

सत्येंद्र कुमार-

बड़ा अफसर कौन? अपर आयुक्त प्रसाशन या थानेदार!

गोरखपुर : गोरखपुर जनपद के गोरखनाथ थाना क्षेत्र में नथमलपुर स्थित गरीब की जमीन पर बिल्डर द्वारा कब्जा किये जाने की घटना को मीडिया द्वारा उठाये जाने पर बात ऐसी चुभी की वर्दी नाराज हो गयी।

अचानक से रातों रात गरीब की दुकान पर बुलडोजर चल गया और गरीब दुकानदार रातो रात सड़क पर आ गया । जिस गरीब की दुकान पर बुलडोजर चला उस गरीब के पक्ष में एक सप्ताह पहले ही गोरखपुर के अपर आयुक्त ने आदेश किया था कि जबरन किये जा रहे कब्जे को अविलंब रोका जाए।

लो अब हो गया न्याय!

अपर आयुक्त साहब के आदेश की बखिया थानेदार साहब ने उधेड़ कर रख दी। आज अपर आयुक्त साहब भी सोच रहे होंगे कि गोया अफसर मैं हूँ या थानेदार!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन