Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मनमोहन सिंह की ऐसी तस्वीर क्यों जारी की गई?

विश्व दीपक-

आपने अटल बिहारी वाजपेई की ऐसी तस्वीर देखी है कभी? उनकी हालत इससे भी ज्यादा और ज्यादा दिनों तक खराब थी. लेकिन तस्वीर जारी करना तो दूर कोई उनके स्वास्थ्य के बारे में चर्चा तक नहीं कर सकता था.लिखना तो और भी दूर की बात थी.

मैंने कई बार कोशिश की थी. उनसे मिलने तक में पाबंदी थी. मिलने वालों का इतिहास खंगाला जाता था.

जॉर्ज फर्नांडिस, जसवंत सिंह भी लंबे समय तक बीमार रहे लेकिन उनकी भी कोई ऐसी तस्वीर सामने नहीं आई.

फिर मनमोहन सिंह की ऐसी तस्वीर क्यों जारी की गई? क्या मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री नहीं थे? क्या उन्हें प्राइवेसी का हक नहीं?

यह तस्वीर बीजेपी के प्रोपगंडा का हिस्सा है. जब तक मनमोहन सिंह राजनीति में सक्रिय रहे उनके खिलाफ़ तमाम तरह के प्रोपगंडा किए गए. अभी भी उनको, उनके एकांत में, उनके परिवार के साथ नहीं छोड़ा जा रहा.

स्वास्थ्य मंत्री, मांडविया मनमोहन सिंह को देखने नहीं गए थे. वो वल्चर पॉलिटिकल टूरिज्म करने गए थे. अगर उनके अंदर संवेदना होती, वो एक बीमार वृद्ध को देखने गए होते तो यह तस्वीर सामने नहीं आती.

इस तस्वीर पर सख्त आपत्ति दर्ज कराई जानी चाहिए.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. विजय सिंह

    October 15, 2021 at 10:00 am

    पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी की ऐसी तस्वीर जारी करना , असंवेदनशीलता दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन