Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

आईएनएच-हरिभूमि के पत्रकार रविकांत ने लौटाया विधायक जनसम्पर्क निधि का चेक

कोरिया। पत्रकारों को बिना मांगे जनसंपर्क निधि का चेक जारी किये जाने के बाद हरिभूमि समूह के न्यूज़ चैनल आईएनएच के कोरिया जिला संवाददाता रविकांत सिंह राजपूत द्वारा प्रशासन को पत्र लिखकर चेक लौटाए जाने व अनुदान सूची से नाम विलोपित करने के लिये कहा गया।

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल द्वारा दाशहरा दीवाली मिलन के नाम से कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 60 पत्रकारों को पांच पांच हजार का अपनी जनसम्पर्क निधि से चेक वितरित किया गया था।

चेक में कोरिया जिले के अपर कलेक्टर के हस्ताक्षर थे।

कार्यक्रम स्थल पर चेक मिलते ही आईएनएच-हरिभूमि के पत्रकार रविकांत सिंह राजपूत ने विधायक विनय जायसवाल को चेक वापस कर दिया गया था। इसके बाद सोमवार को रविकांत ने कलेक्टर कोरिया श्याम धावड़े को पत्र लिखकर चेक लौटाए जाने की जानकारी देने के साथ ही अनुदान सूची से नाम हटाने के लिए कहा गया है।

गौरतलब है कि रविकांत अपनी रिपोर्टिंग के माध्यम से जनसम्पर्क व स्वेक्षानुदान निधि के दुरुपयोग की खबरे प्रकाशित प्रसारित करते रहे है।

मूल खबर-

मीडिया में चेहरा चमकाने के लिए विधायक ने लुटाया सरकारी खजाना, 60 पत्रकारों को पाँच पाँच हज़ार रुपए दिए!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन