Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

मीडिया में चेहरा चमकाने के लिए विधायक ने लुटाया सरकारी खजाना, 60 पत्रकारों को पाँच पाँच हज़ार रुपए दिए!

विधानसभा क्षेत्र के पत्रकारों को कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल ने बांटे 5 5 हजार

कोरिया। गरीब व जरूरतमंदों को निर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा दी जाने वाली जनसंपर्क व स्वेच्छानुदान निधि की राशि का सत्ताधारी दल के विधायक मीडिया में चेहरा चमकाने के नाम पर उपयोग कर रहे हैं।

मनेन्द्रगढ़ से कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल ने शनिवार को मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल ने अपने चिरमिरी स्थित निवास में पत्रकारों को दशहरा दिवाली मिलन के नाम पर आमंत्रित किया।

वहां पत्रकारों को भेंट के तौर पर विधायक जनसंपर्क निधि की राशि का चेक वितरित किया गया। विधानसभा क्षेत्र के लगभग 60 पत्रकारों को पांच 5 हजार रुपये की राशि का चेक वितरित किया गया।

पत्रकारों को वितरित किए गए चेक में कोरिया जिले के अपर कलेक्टर के हस्ताक्षर हैं।

गौरतलब है कि विधायक ने इससे पूर्व अपने विधानसभा क्षेत्र की महिला कांग्रेस नेताओं को भी जनसंपर्क निधि की राशि का चेक वितरित किया था जबकि वह जरूरतमंदों की श्रेणी से बाहर थी।

कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार को ढाई वर्ष से ज्यादा हो चुके है। 2023 में प्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव है। ऐसे में विधायक अपने कार्यो का मीडिया के माध्यम से बखान करने के लिए पत्रकारों को जनसंपर्क निधि की राशि का चेक वितरित कर उपकृत करने में लगे है जिससे मीडिया में विधायक विनय जायसवाल अपने पक्ष में पॉजिटिव खबरे प्रकाशित करवा सके।

पूर्व में महिला कांग्रेस अध्यक्ष को दी थी राशि

गौरतलब है कि मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल ने डेढ़ साल पहले मनेन्द्रगढ़ की महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष को शिक्षा के नाम पर स्वेक्षानुदान की राशि वितरित की थी। विधायक ने महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष के साथ ही महिला कांग्रेस नेत्रियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ही स्वेक्षानुदान कि राशि वितरित की थी। लेकिन किरकिरी होने पर महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष ने उस राशि को गरीबो को वितरित किया था।

वविधायक जिन नामो की अनुशंसा करते है उनके नाम से विधायक जनसपंर्क निधि की राशि का चेक प्रशासन जारी करता है। इस विषय मे विस्तृत जानकारी फ़ाइल देखकर दे पाऊंगा।
श्याम धावड़े, कलेक्टर

त्योहार में पत्रकारों को उपहार देना गलत नही है। लेकिन व्यक्तिगत वाहवाही लूटने के लिए मीडिया में चेहरा चमकाने के लिए सरकारी खजाने का दुरुपयोग करना गलत है।
श्यामबिहारी जायसवाल, पूर्व विधायक

जिले के भाजपा के विधायक जनसम्पर्क व स्वेक्षानुदान का उपयोग अपने लिए कपड़े खरीदने घर की साज सज्जा के लिए करते थे मैंने तो लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ जो जरूरतमंद है उनको उपहार दिया है। जो उनके काम आएगी। जनसम्पर्क और स्वेक्षानुदान कि राशि कहा देनी है ये मेरा अधिकार है। – विनय जायसवाल, विधायक

इस प्रकरण की खबर हरिभूमि अखबार में विस्तार से प्रकाशित हुई है… देखें स्क्रीनशाट….

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन