Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अमिताभ ठाकुर गिरफ़्तारी प्रकरण में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर से माँगा जवाब

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अमिताभ ठाकुर के साथ हो रहे उत्पीडन के सम्बन्ध में उनकी पत्नी द्वारा प्रेषित शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर लखनऊ से चार हफ़्तों में जवाब माँगा है.

अमिताभ ठाकुर की पत्नी व एक्टिविस्ट डॉ. नूतन ठाकुर ने माननीय सर्वोच्च नयायालय के गिरफ़्तारी सम्बन्धी दिशा-निर्देशों की अवहेलना करते हुए अमिताभ ठाकुर की गिरफ़्तारी किये जाने व गिरफ़्तारी के दौरान पुलिस द्वारा किये गए अमानवीय व्यवहार के सम्बन्ध में राष्ट्रीय मानाविधर आयोग को शिकायत प्रेषित करते हुए कार्यवाही करने का अनुरोध किया था.

शिकायत में उन्होंने जिला कारागार लखनऊ में अमिताभ पर हो रहे अत्याचारों व मानवाधिकारों के उल्लंघन का भी जिक्र किया है.

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने पुलिस कमिश्नर लखनऊ को समस्त दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. साथ ही यह भी कहा है कि आदेश की अवहेलना करने पर आयोग द्वारा मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत कोएर्सिव एक्शन लिया जाएगा.

ज्ञातव्य हो कि गिरफ़्तारी के दौरान अमिताभ ठाकुर ने कहा था कि गोमती नगर पुलिस द्वारा उन्हें उनके घर से बिना कारण बताये जबरदस्ती विधि-विरुद्ध बलप्रयोग करते हुए अवैध हिरासत में लिया गया व पुलिस अभिरक्षा में उनके साथ मार पीट की गयी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन