Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

विकाश गौड़ ने दैनिक जागरण को अलविदा इस संस्थान के साथ शुरू की नई पारी

दो साल 10 महीने के बाद विकाश गौड़ ने दैनिक जागरण की वेबसाइट जागरण डॉट कॉम के साथ अपनी पारी को अलविदा कह दिया है। विकाश गौड़ यहां अप्रैल 2019 से स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा थे और सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे थे।

विकाश गौड़ अब एचटी मीडिया लिमिटेड में लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़े हैं। विकाश गौड़ को यहां सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर का पद मिला है और वे यहां भी स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं।

विकाश गौड़ ने दैनिक जागरण से पहले डेली हंट में करीब 6 महीने काम किया है और इससे पहले करीब 10 महीने राजस्थान पत्रिका की सहयोगी वेबसाइट कैच हिंदी से एक सब एडिटर के तौर पर जुड़े हुए थे। इसके अलावा वे अपने करियर की शुरुआत में खबर नॉन स्टॉप के साथ 15 महीने काम कर चुके हैं और यहीं से उन्होंने अपने करियर की नींव डिजिटल मीडिया में रखी थी। विकाश गौड़ ने मंगलायतन यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद आज तक न्यूज चैनल और दैनिक जागरण अखबार में इंटर्नशिप की थी, लेकिन मीडिया के ये दोनों ही माध्यम इनको पसंद नहीं आए थे। युवा होने के नाते उन्होंने अपना करियर डिजिटल मीडिया में ही बनाने की योजना बनाई।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन