Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

हरदोई में भू-माफिया की पोल खोलने पर पत्रकार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज!

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पत्रकार हरिश्याम बाजपेयी के विरुद्ध भाजपा नेताओं ने रेप व हरिजन एक्ट का मुकदमा दर्ज करा दिया।

बताया जा रहा है कि पत्रकार की गलती ये थी कि उसने सदर तहसील के मलिहामऊ गांव की पशुचर, तालाब की सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कर कब्जा करने वाले सत्ता से जुड़े भू माफियाओं की पोल खोली थी।

हालाँकि पत्रकार की खबर का संज्ञान लेकर मुख्यमन्त्री कार्यालय से जाँच के निर्देश जारी किये गए, पर जाँच की आँच से पूर्व ही पत्रकार को टारगेट करते हुए थाना शहर कोतवाली में 07 जून को रेप व हरिजन एक्ट की धाराओं में फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया गया।

पीड़ित पत्रकार ने बताया कि सुरसा क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय मिश्रा ने जिले के एक बड़े नेता नरेश अग्रवाल के संरक्षण में पूर्व की सपा व बसपा सरकार में हाइवे के किनारे की सैकड़ों बीघा बेशकीमती पशुचर की जमीन कब्ज़ा कर अवैध निर्माण किया है। खबर प्रकाशित करने पर पत्रकार का उत्पीड़न किया जा रहा है।

पत्रकार के विरुद्ध फर्जी केस दर्ज कर पुलिस से प्रताड़ित कराया जा रहा है। पत्रकार और उसके परिजनों को जान का खतरा है। सूबे की सरकार को तमाम पत्र भेजने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन