Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

उन्नाव का पत्रकार राजेश बाजपेयी परिवार समेत ग़ाज़ियाबाद में हुआ गिरफ़्तार, नाबालिग बेटा भी गया जेल

उन्नाव : शहर के चर्चित दलित मारपीट मामले में स्वॉट व एसओजी टीम ने राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार राजेश बाजपेई, उसके नाबालिग बेटे को गाजियाबाद के सम्राट होटल के कमरा नंबर 204 व 205 से गिरफ्तार किया। राजेश की बेटी दिल्ली के करोलबाग इलाके में रहकर पढ़ाई करती है।

सर्विलांस की मदद से मोबाइल की लोकेशन गाजियाबाद व दिल्ली मिलने पर फोर्स ने दबिश दी थी। होटल के कमरे में राजेश पत्नी व दो बेटों के साथ मौजूद था। एसओजी टीम आरोपित को लेकर उन्नाव पहुंची तो उसने सीने में दर्द होने की बात कही।

पुलिस ने उसे भोर में करीब साढ़े तीन बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सुबह 11 बजे उसका मेडिकल परीक्षण किया गया। जांच में रिपोर्ट सही होने पर पुलिस ने आरोपित राजेश बाजपेई और गौरव अग्निहोत्री को कोर्ट भेज दिया जहां से जेल भेज दिया गया।

इसके बाद राजेश के बेटे को पुलिस बच्चा न्यायालय (जुबनाइल कोर्ट) कोर्ट लेकर पहुंची। राजेश के बेटे को लखनऊ स्थित किशोर जेल में भेजा गया।

उधर, राष्ट्रीय सहारा ने राजेश बाजपेयी को संस्थान से बाहर कर दिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन