Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

डॉ. वैभव शर्मा को जन एक्सप्रेस में मिली अहम जिम्मेदारी, मुबारिक खान नेटवर्क18 डिजिटल से जुड़े

लखनऊ। अमर उजाला, झांसी में लंबे समय तक सिटी इंचार्ज व चीफ सब-एडिटर रहे वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैभव शर्मा को दैनिक जन एक्सप्रेस के राज्य मुख्यालय पर विशेष संवाददाता की अहम जिम्मेदारी प्रदान की गई।

पिछले 13 वर्षों से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से प्रकाशित राष्ट्रीय हिंदी दैनिक जन एक्सप्रेस के नेशनल हेड कमलेश फाइटर की संस्तुति पर संपादक अरुण कुमार त्रिपाठी ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैभव शर्मा को राज्य मुख्यालय पर विशेष संवाददाता पद पर नियुक्ति प्रदान की। श्री शर्मा ने वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में दैनिक अमर उजाला के माध्यम से कदम रखा, 2006 से 2010 तक दैनिक हिंदुस्तान में स्टाफ रिपोर्टर रहे, तत्पश्चात 2010 से 2021तक अमर उजाला से सिटी इंचार्ज व चीफ सब-एडिटर की जिम्मेदारी का निर्वहन किया।

डॉ. वैभव शर्मा द्वारा अपने कार्य क्षेत्र में किये जा रहे महत्वपूर्ण योगदान, कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए ही जन एक्सप्रेस के संपादक अरुण कुमार त्रिपाठी ने राज्य मुख्यालय पर विशेष संवाददाता पद पर श्री शर्मा को नियुक्त करते हुए विश्वास जताया कि श्री शर्मा के आने से जन एक्सप्रेस को प्रगति पथ पर बढ़ने में और अधिक बल मिलेगा।

उधर, मुबारिक खान ने नेटवर्क 18 डिजिटल के साथ नई पारी की शुरुआत की है. वे बतौर कंसलटेंट क्यूरेटर इस ग्रुप के हिस्से बने हैं. मुबारिक ने 4 साल पहले फर्स्ट इंडिया न्यूज़ राजस्थान से करियर की शुरुआत की थी. फिर न्यूज इंडिया, ईटीवी भारत में रिपोर्टिंग की. नई जाब प्रोफाइल में राजस्थान के 6 जिलों में टीम खड़ी करेंगे. नेटवर्क 18 के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पब्लिक इंटरेस्ट की खबरों को प्राथमिकता दिलाएंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन