Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

abp news से कई बड़े विकेट गिरे, सुमित अवस्थी छुट्टी पर गए, संगीता तिवारी ओपी तिवारी का इस्तीफ़ा, पंकज झा को लेकर चर्चाएँ

संत प्रसाद के abp news जाने के बाद से इस चैनल में उठापटक तेज हो गई है। खबर आ रही है कि चैनल के प्रमुख चेहरे सुमित अवस्थी लम्बी छुट्टी पर चले गए हैं।

उधर चर्चा है कि abp न्यूज़ की एसाइनमेंट हेड संगीता तिवारी ने इस्तीफ़ा दे दिया है।

संगीता के अलावा कई अन्य के भी जाने की खबरें हैं। ओपी तिवारी चैनल से कार्यमुक्त हो गए हैं, ऐसा पता चला है। पंकज झा भी इस्तीफ़ा दे सकते हैं, ये कहा जा रहा है।

संगीता और ओपी लम्बे समय से एबीपी न्यूज़ में कार्यरत थे। पंकज झा भी वर्षों से जमे हुए हैं। चैनल के टीआरपी टक्कर में लगातार पछाड़ खाने से प्रबंधन ने बदलाव का बड़ा फ़ैसला लिया।

टीवी9भारतवर्ष से मैनेजिंग एडिटर संत प्रसाद को बड़े पद पैकेज पर लाया गया। एबीपी न्यूज़ में वर्षों से जमें वरिष्ठों से मुक्ति पाई जा रही है।

ए॰बी॰पी० न्यूज़ के मालिक भी इन दिनों चैनल में डेरा डाले हुए हैं। वे बदलाव की इस प्रक्रिया को स्मूथ बनाने की कोशिशों में लगे हुए हैं। वे चैनल के नए पुराने लोगों से लगातार मिल रहे हैं।

बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस चैनल से कई नए लोग जुड़ेंगे और कई पुराने लोग जाएँगे। बदलाव की इस प्रक्रिया के कारण ABP न्यूज़ में माहौल गरम है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Shailendra Srivastava

    August 6, 2022 at 7:24 pm

    अधिकतर एक ही जाति विशेष के पत्रकार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन