Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘भारत -24’ का होटल रेडिसन ब्लू में ‘टीम ओरियेंटेशन कॉन्क्लेव’ संपन्न, लॉन्चिंग काउंट डाउन शुरू! देखें तस्वीरें

15 अगस्त को नेशनल हिंदी न्यूज़ चैनल “भारत -24” (Vision of New India) की बहुप्रतीक्षित लॉन्चिंग से पहले मंगलवार को गाजियाबाद के होटल रेडिसन ब्लू में Team Orientation कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इसमें चैनल के CEO जगदीश चंद्रा , मैनेजिंग एडिटर अजय कुमार , चीफ बिज़नेस ऑफिसर मनोज जिज्ञासी , सीनियर एडिटर सैयद उमर और पोलिटिकल एडिटर अदिति नागर सहित देश भर से आये ब्यूरो चीफ और पत्रकार मौजूद रहे।

इस दौरान HR , Input, Output और टेक्निकल और दूसरे सेशन भी आयोजित हुए। कॉन्क्लेव के दौरान बिहार के ब्यूरो चीफ कुमार प्रबोध , झारखंड के ब्यूरो चीफ मनोज सिंह , मध्यप्रदेश के ब्यूरो चीफ अखिलेश सोलंकी , छत्तीसगढ़ के प्रियंका कौशल और देवेश तिवारी , उत्तर प्रदेश के मनोज राजन त्रिपाठी और अवनीश विद्यार्थी, उत्तराखंड से मयंक राय , जम्मू कश्मीर से हरबंस नागोके , सुरेंद्र शर्मा और तजमुल , चैनल के साऊथ एडिटर प्रमोद राघवन , गुजरात से मनीष देसाई आदि ने भी अपने अपने विचार प्रकट किये।

इस दौरान कई लोगों ने बीते सालों में CEO जगदीश चंद्रा के साथ साथ किये काम के दौरान अपने अनुभव भी साझा किया। इस दौरान सम्पूर्ण माहौल एक पारिवारिक गेट टू गेदर में बदल गया।

सभी ने इस बात का संकल्प लिया की आने वाले कुछ ही महीनों में चैनल को देश के अन्य नेशनल चैनल की पंक्ति में अग्रणी बनाना है। चैनल के लगभग एक दर्जन एंकर की टीम भी वहां मौजूद थी।

कुल मिला कर सम्मलेन में मौजूद लोगों में 15 अगस्त की लॉन्चिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह एवं उत्सुकता का माहौल है।

देखें कुछ तस्वीरें-

मंचासीन चैनल सीईओ जगदीश चंद्रा मैनेजिंग एडिटर अजय कुमार चीफ बिज़नेस ऑफिसर मनोज जिज्ञासी और सीनियर एडिटर सईद उमर
चैनल के एंर्कस टीम के साथ चैनल सीईओ जगदीश चंद्रा
अपने संस्मरण सुनाते हुए मनोज राजन त्रिपाठी और अवनीश विद्यार्थी
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन