Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जी न्यूज़ में बड़े पैमाने पर छँटनी से दहशत का माहौल

जी मीडिया से लगातार बुरी खबरें आने का सिलसिला जारी है। पता चला है इस ग्रुप के न्यूज़ चैनलों से काफ़ी संख्या में लोग निकाले जा रहे हैं।

छँटनी की मार संपादकीय और मार्केटिंग, दोनों विभागों पर पड़ी है। जी न्यूज़ राजस्थान के पाँच ब्यूरो को ख़त्म कर दिया गया है। कोटा, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर समेत पाँच ब्यूरो के कैमरामैन और रिपोर्टर्स हटाए गए हैं।

इन सभी से जी ग्रुप ने खूब पैसे कमाए। इंवेंट के नाम पर करोड़ों रुपए लिए। पर अब इनके पेट पर लात मार कर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

इसी तरह जी न्यूज़ बिहार झारखंड से भी लोगों को हटाए जाने की सूचना है। यहाँ के स्थानीय संपादक स्वयं प्रकाश कार्यमुक्त कर दिए गए हैं। उनकी जगह स्वप्निल श्रीवास्तव को नया चीफ़ बनाया गया है।

जी मीडिया के अन्य चैनलों पर भी छँटनी की मार पड़ी है। डेस्क से भी कई लोगों के हटाए जाने की खबर है।

जी ग्रुप का प्रबंधन खुद का ब्रांड नेम चमकाने के लिए आए दिन कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर पैसे फूँकता रहता है। बड़े अधिकारियों को विदेश का दौरा कराया जाता है। लेकिन जो काम करने वाले लोग हैं उन्हें इनाम के रूप में अचानक नौकरी रुखसती का लेटर थमा दिया जाता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन