Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

न्यूज़ चैनल का मालिक ही करने लगा आक्सीजन सिलेंडर और मेडिकल उपकरणों की कालाबाज़ारी! देखें तस्वीरें

कानपुर नगर पुलिस ने एक न्यूज़ चैनल मालिक को अरेस्ट किया है। इन पर कालाबाज़ारी करने का आरोप है। विस्तार से पूरी कहानी पुलिस की प्रेस रिलीज़ में है जिसे नीचे दिया गया है।

सफेद शर्ट में दाएं अश्वनी जैन!


नेहाल रिज़वी-

जब डकैत पत्रकार बन जाए..! मेरे कानपुर वासियों…! इस मुश्किल वक़्त में जब लोग एक दूसरे की मदद के लिए अपनी जान की परवाह नहीं कर रहे । तब ऐसे में अपने शहर में कुछ डकैत पत्रकार बनकर डकैती कर रहे थे।

शहर में A TO Z नाम का न्यूज़ चैनल चलाने वाला अश्वनी जैन कितना बड़ा डकैत निकला देख लें और इसको पहचान लें। शहर में पत्रकार जमात को बदनामी का दाग़ लगाने वालों को मिलकर पत्रकारिता की दुनियां में वापस नहीं आने देना चाहिए।

डीसीपी अपराध सलमान ताज पाटिल ने गिरोह का राजफाश करते हुए बताया कि आरोपित कोरोना काल में ऑक्सीजन सिलिंडर और मेडिकल से जुड़े उपकरणों की कालाबाजारी करने में लिप्त थे।

काफी समय से पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में सिलिंडर की कालाबाजारी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद एक सिलिंडर के सौदेबाजी की रिकार्डिंग वायरल हुई। इसमें शातिर अपराधी का शागिर्द 55 हजार रुपये में ऑक्सीजन सिलिंडर का सौदा करने की बात कह रहा था।

डीसीपी क्राइम ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित दो माह पहले मेरठ से 80-90 सिलिंडर लेकर आए थे। यहां सिलिंडर भराने के बाद बड़े सिलिंडर 55 हजार और छोटे सिलिंडर 35-40 हजार रुपये में बेचते थे।

अब तक करीब 80 जरूरतमंदों को अपने जाल में फंसा कर 55 और 40 हजार रुपये में सिलिंडर बेचने की बात सामने आई है। मेरठ में सिलिंडर कहां से और कितने में लाए थे इस बारे में छानबीन जारी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन