Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आजतक जैसे किसी गंभीर चैनल को ऐसे अभद्र प्रवक्ताओं को अपने पैनल में नहीं बुलाना चाहिए!

अभिरंजन कुमार-

आलोक शर्मा भाषाई रूप से कांग्रेस के सबसे अभद्र प्रवक्ताओं में से हैं और मैं इनके बारे में अंजना द्वारा कही गई हर बात का समर्थन करता हूं। सिर्फ आज तक ही नहीं, किसी भी गम्भीर चैनल को ऐसे अभद्र प्रवक्ताओं को अपने पैनल में नहीं बुलाना चाहिए।

मैंने अपने साथ घटित इस प्रसंग का कभी खुलासा नहीं किया था, लेकिन आज कर रहा हूं। 2018 में एबीपी न्यूज़ की एक डिबेट में इसी अभद्र कांग्रेस प्रवक्ता ने मेरे लिए भी अभद्र शब्दों का प्रयोग किया, जबकि मैं तो किसी पार्टी का प्रवक्ता भी नहीं हूं, एक दल-निरपेक्ष लेखक, पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक हूँ। आप लोग भी जानते हैं कि मैं भाषाई मर्यादा के पालन के लिए कितना प्रतिबद्ध व्यक्ति हूं।

अपने कट्टर से कट्टर विरोधियों और आलोचकों को जवाब देते हुए भी तथ्यों पर अटल रहता हूँ और भाषाई मर्यादा कभी नहीं छोड़ता। इसके बावजूद आलोक शर्मा ने उस बहस में मेरे लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

इससे मैं इतना विचलित हुआ कि तीन दिन तक ठीक से सो नहीं पाया और जिन टीवी डिबेटों में ज्यादा चिल्ला चिल्ली होती है, उन डिबेटों में जाना बंद कर दिया। और चूंकि ज्यादातर डिबेटों में आजकल यही सब होता है, इसलिए आप लोग अब टीवी बहसों में मुझे कम ही देखते होंगे। स्पष्ट है कि टीवी बहसों का स्तर गिराने में आलोक शर्मा जैसे अभद्र प्रवक्ताओं का बड़ा रोल है।

प्लीज़ कोई इन राजनीतिक दलों को समझाओ कि बहस में जीतने के लिए अभद्रता और गले का ज़ोर ज़रूरी नहीं होता, बल्कि ज्ञान की गहराई, सही तथ्यों की जानकारी, और सटीकता के साथ जवाब देने की कला आवश्यक है।

पंकज कुमार झा जी, आपने इस अभद्र प्रवक्ता के बारे में अंजना का यह वीडियो शेयर किया। आपका बहुत धन्यवाद।

वीडियो देखें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. Dinesh pathak

    April 4, 2025 at 10:06 am

    Media ne khudh apna istar gira rakha hai

  2. फ़ैसल खान

    April 4, 2025 at 7:24 pm

    अंजना ओम कश्यप एंकर नही है बल्कि भाजपा की प्रवक्ता है, आलोक शर्मा जैसे लोग ही इसको इसकी औक़ात दिखाते हैं, मीडिया और एंकरों ने अपनी साख खो दी है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन