Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

सर्किल न्यूज एप्प का अब सारा कामकाज बेंगलुरु आफिस से संचालित होगा

सर्किल न्यूज एप्प के लखनऊ और कोच्चि आफिसेज को बंद कर दिया गया है. इन दोनों जगहों के आफिसों में कार्यरत करीब सौ लोगों को एक महीने की सेलरी देकर कार्यमुक्त कर दिया गया है. बताया गया है कि सभी लोगों को बेंगलुरु शिफ्ट होने का आप्शन दिया गया था. पर कोई तैयार नहीं हुआ. यह वर्जन कंपनी प्रबंधन से जुड़े लोगों का है.

वहीं दूसरी तरफ कर्मियों का कहना है कि लोगों को नौकरी से निकालने और आफिस बंद करने का काम पूरी गोपनीय तरीके से किया गया और पूरी साजिश के साथ किया गया.

सबसे पहले HR के लोगों को निकाला गया जिससे कर्मचारियों से कांटैक्ट टूट जाए. फिर बिना बताए फैसला लिया गया और 31 अक्टूबर को कर्मियों को समझाया गया कि अब आपको निकाला जा रहा है. हालांकि खबरें अभी भी डाली जा रही हैं पर अब सारा काम बेंगलुरु से देखा जा रहा है.

मूल खबर-

‘सर्किल’ ने एक झटके में सौ मीडियाकर्मियों को निकाला, दो आफिस बंद किए

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. rahul shroti

    November 5, 2019 at 9:58 pm

    ललितपुर उत्तर प्रदेश में भी बंद हो गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन