Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एबीपी न्यूज़ के पत्रकार ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से जैकेट माँग लिया, देखें वीडियो

अब नेताओं की उतरन पहनेंगे पत्रकार!

‘ले लो..ले लो जैकेट.’ ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लगभग उतारते हुए कहा. इसके बाद ठहाके लगते सुनाई दे रहे हैं. बात शुरू होती है जब सिंधिया एमपी में पार्टी की जीत पर पत्रकार को ताना मारते हैं, ‘आपने कहा था कांटे की टक्कर है, देखो हमारी ऐतिहासिक जीत हुई है. अब आपको वादे के मुताबिक मुझे भोज पर ले जाना पड़ेगा.’

सिंधिया के भोज पर ले जाने की बात सुन एबीपी न्यूज के विशेष संवाददाता बृजेश राजपूत ने तुरंत उनसे जैकेट मांग ली. बृजेश ने कहा, ‘आपने पिछली बार चुनाव जीतने पर ये जैकेट देने को कहा था..नहीं दी!’

इसके बाद सिंधिया जैकेट उतारकर देने लगते हैं. हालांकि इस मामले को बाद का हंसी-ठट्ठा हल्का कर देता है.

एक मिनट 30 सेकंड का वीडियो पत्रकारिता-और राजनीतिक गठजोड़ की अलग कहानी बयां करता है. इस वीडियो का ले लो..दे दो.. कहीं न कहीं राजनेताओं द्वारा पत्रकारों को उपकृत-पुरस्कृत करने और करते रहने की कड़ी की तरफ ले जाता है. वो कहानी जो मीडिया के भीतर नीचे से लेकर ऊपर तक व्याप्त है.

ये वीडियो क्लिप राजनेताओं की तरफ से पत्रकारों को उपहार स्वरूप मिलने वाले मकान, दुकान, गाड़ी, फ्रिज, टीवी से लेकर जूता मोजा चप्पल तक ले जाती है. क्योंकि नेताजी का कुछ ना कुछ अच्छा लगता ही रहेगा. डायरेक्ट न सही तारीफ करके ही सही. ये क्लिप इन उपहारों के लिए एक दूसरे को खुश रखने, मैनेज रखने-करने की कहानी भी कहती है. बची बाकी तफरीह तो हर तरफ चल ही रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन