Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ब्रांड मैनेजर अभिषेक राय ने दैनिक जागरण को गुडबॉय कहा, पंकज शर्मा का जनधारा से इस्तीफा

दैनिक जागरण को बेहतर कर्मचारियों की ओर से गुडबाय कहने का सिलसिला जारी है। नया नाम एनसीआर के ब्रांड मैनेजर अभिषेक राय का है। इन्होंने दैनिक जागरण में करीब 7 वर्ष काम करने के बाद इस्तीफा देकर एक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बैंक का दामन थामा है।

अभिषेक की गिनती दैनिक जागरण के कर्मठ और ईमानदार कर्मचारियों में होती थी‌। हालांकि दैनिक जागरण की मार्केटिंग और संपादकीय विभाग में कई दंदफंदी लोगों की आंखों में वह सदैव खटकते थे।

बेहतर संबंधों और काम की बदौलत ही उन्हें दोगुने से ज्यादा तनख्वाह पर नई नौकरी मिली है।

टीवी पत्रकार पंकज का जनधारा ग्रुप से इस्तीफ़ा

रायपुर से खबर है कि छत्तीसगढ़ के जनधारा ग्रुप में लगभग एक साल तक अपनी सेवाएं देने के बाद टीवी इंड्रस्टी के पत्रकार पंकज शर्मा ने अपनी पारी को विराम दिया है। पंकज जनधारा ग्रुप में बतौर स्टेट ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने ग्रुप के स्थानीय स्वामित्व वाले न्यूज़ चैनल वीआईपी न्यूज़ को छत्तीसगढ़ में शुरू करवाया था और चैनल को रफ्तार देकर उन्होंने अपनी पारी को समाप्त कर लिया। जनधारा के पूर्व पंकज शर्मा ANI न्यूज़ एजेंसी के स्टेट करेस्पोंडेंट, ईटीवी जैसे अन्य बड़े चैनलों पर रिपोर्टर भी रह चुके हैं। उन्होंने अपना करियर प्रिंट मीडिया से शुरू किया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन