Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एबीपी न्यूज से कई खबरें, अभिषेक उपाध्याय की जोरदार एंट्री, पंकज झा समेत कई लोग विदा हुए!

नेशनल हिंदी न्यूज चैनल एबीपी न्यूज से कई खबरें आ रही हैं. संत प्रसाद के एबीपी न्यूज जाने के बाद आज उनके बेहद करीबी अभिषेक उपाध्याय ने भी ज्वाइन कर लिया है. अभिषेक को उपाध्याय को बड़ा पद व पैकेज मिला है. उन्हें सीनियर एडिटर (पोलिटिकल अफेयर्स) की जिम्मेदारी दी गई है.

ज्ञात हो कि संत प्रसाद और अभिषेक उपाध्याय दोनों ही इससे पहले टीवी9भारतवर्ष में प्रमुख पदों पर विराजमान थे. अच्छा आफर मिलने के बाद दोनों ने इस्तीफा देकर एबीपी न्यूज ज्वाइन किया है. माना जा रहा है कि संत प्रसाद अपने कुछ अन्य करीबी लोगों को एबीपी न्यूज ज्वाइन करा सकते हैं. उनके कंधों पर एबीपी न्यूज को टीआरपी दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी है. देखना है कि वे एबीपी न्यूज में कितना सफल हो पाते हैं.

इस बीच एबीपी न्यूज से सुमित अवस्थी और पंकज झा की विदाई की खबर पुष्ट हो गई है. पंकज झा को पहले ही कार्यमुक्त कर दिया गया था लेकिन वे अपनी नौकरी जाने से अधिकृत रूप से इनकार करते रहे. इसको लेकर उन्होंने भड़ास से सम्पर्क कर अपना विरोध भी दर्ज कराया था. तब भड़ास में खबर संशोधित कर दी गई थी. अब जब एबीपी न्यूज के वाट्सअप ग्रुप से भी उन्हें हटा दिया गया है तो यह स्पष्ट है कि उनकी नौकरी चली गई है.

सुमित अवस्थी भी तमाम किंतु परंतु के बाद इस न्यूज चैनल से जा चुके हैं. संगीता तिवारी और ओपी तिवारी आलरेडी चैनल से जा चुके हैं.

संबंधित खबरें-

टीआरपी मास्टर के रूप में चर्चित टीवी संपादक संत प्रसाद ने टीवी9 भारतवर्ष से इस्तीफ़ा दिया!

संत प्रसाद अब जा रहे ABP न्यूज की कमान संभालने!

सुमित अवस्थी अब संत प्रसाद को रिपोर्ट करेंगे, देखें संत ने किस पद पर किया ज्वाइन और किसे करेंगे रिपोर्ट!

संत प्रसाद नहीं, राजीव खांडेकर हैं ‘एबीपी न्यूज़’ के असली बॉस! देखें ये मेल

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन