Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अभिषेक उपाध्याय ने भी टीवी9 को अलविदा कहा, विवेक बाजपेयी लंबी छुट्टी पर गए!

टीवी 9 भारतवर्ष में बड़ी उथल पुथल हो रही है। मैनेजिंग एडिटर संत प्रसाद राय के इस्तीफे के बाद अब टीवी 9 प्रबंधन ने उनकी नंबर वन टीम के अभिन्न स्तंभों को टारगेट करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सबसे पहला निशाना अभिषेक उपाध्याय को बनाया गया है।

अभिषेक को बिना कोई कारण बताए जयपुर ट्रांसफर कर दिया गया है जिसके बाद अभिषेक उपाध्याय ने टीवी 9 से अपना इस्तीफा दे दिया है। अभिषेक उपाध्याय वो पहले रिपोर्टर थे जो यूक्रेन युद्ध की कवरेज के लिए पहुंचे थे। यूक्रेन की कवरेज के बाद ही टीवी 9 टीआरपी में नंबर वन बना था।

टीवी 9 को नंबर वन बनाने में मैनेजिंग एडिटर संत राय के फैसले, मार्गदर्शन और अभिषेक की जुझारू रिपोर्टिंग का अभिन्न योगदान था।

टीवी 9 प्रबंधन ने साथ ही साथ संत राय की टीम के एक और अहम सहयोगी विवेक बाजपेयी के खिलाफ भी कार्यवाही की है। विवेक बाजपेयी को बिना किसी कारण के चैनल की डिजिटल विंग में तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर कर दिया गया है।

टीवी 9 की इंटरनेशनल कवरेज में विवेक बाजपेयी का अभिन्न योगदान रहा है। विवेक की अगुवाई में टीवी 9 के असाइनमेंट ने इंटरनेशनल कवरेज में कामयाबी का नया इतिहास रचा है। मगर विवेक को भी संत राय की टीम का अहम सदस्य होने के चलते निशाना बनाया गया है।

टीवी 9 प्रबंधन ने संत राय को रोकने की जी तोड़ कोशिश की थी। बाकायदा एक टाउन हाल कराकर उनका इस्तीफा रोकने का ऐलान भी कर दिया था। मगर संत नही रूके। बस इसी बात से टीवी 9 प्रबंधन इस कदर भड़का हुआ है कि उनकी टीम को अब बुरी तरह से टारगेट किया जा रहा है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन