Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

राष्ट्रपति चुनाव नतीजों के कवरेज को लेकर ABP के संपादकों में ज़ोरदार कहासुनी

एबीपी न्यूज डेस्क पर आज एबीपी गंगा के एडिटर रोहित सावल और एबीपी नेशनल के एंकर सुमित अवस्थी की जम के बहस तनातनी हुई है ..पूरे न्यूज रूम में ..राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के खबरों को चलाने के लिए .. सुमित अवस्थी का कहना है कि नेशनल न्यूज़ क्यों ज़्यादा उठा रहे हो, इससे टीआरपी पर असर पड़ रहा है..

देश के प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल ABP न्यूज़ में सबकुछ सही नहीं चल रहा है। राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर ABP नेशनल और ABP गंगा के संपादकों में जमकर कहासुनी और तू तड़ाक हुई।

जानकारी के मुताबिक ABP नेशनल के संपादक सुमित अवस्थी, ABP गंगा के संपादक रोहित सावल पर राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों की कवरेज में ग्राफिक्स के इस्तेमाल को लेकर भड़क गए।

न्यूज़ चैनल के अंदर के लोगों के मुताबिक नेशनल चैनल की तरह ABP गंगा भी सुबह से ही राष्ट्रपति पद के नतीजों की खबर पर कार्यक्रम चला रहा था।

इस दौरान उसने ABP नेशनल के ग्राफिक्स का भी इस्तेमाल किया। इस बात की जानकारी जब सुमित अवस्थी को हुई तो उन्होंने रोहित सावल को राष्ट्रपति चुनाव के कवरेज और ग्राफिक्स का इस्तेमाल करने से मना किया।

उनका कहना था कि उत्तर प्रदेश के चैनल को राष्ट्रपति चुनाव से क्या लेना देना, इसलिए वो राष्ट्रपति चुनाव की कवरेज रोक दें।

लेकिन रोहित सावल ने इसका विरोध किया, रोहित इसके लिए तैयार नहीं थे।

उनका कहना था कि क्योंकि राष्ट्रपति चुनाव में सबसे ज्यादा वोट उत्तर प्रदेश से मिलते हैं इसलिए उनके चैनल को इस बात का पूरा अधिकार है कि वो राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को बढ़कर चढ़कर दिखाएं।

आमतौर पर संस्थान की सभी सुविधाएं सभी के लिए समान होती हैं लेकिन उसके बावजूद सुमित अवस्थी ने रोहित सावल को ऐसा करने से रोका। लेकिन रोहित सावल के इनकार की ये भाषा सुमित अवस्थी को नागवार गुज़री और वो उन पर बुरी तरह भड़क गए।

मामला इस हद तक पहुंच गया कि दोनों के बीच की लड़ाई बिल्डिंग के कोने कोने तक पहुंच गई ।

ABP न्यूज़ नेशनल पर टीआरपी को लेकर पहले से ही बहुत दबाव है। वो TRP की रेस में आठवें पायदान पर पहुंच गया है। ऐसे में उसके संपादक की झल्लाहट और बौखलाहट अब खुलकर सामने दिखने लगी है।

अब देखना ये होगा कि ये झगड़ा यहीं शांत हो गया है या फिर अभी महाभारत का नया रूप अख्तियार होने वाला है।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन