Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ABP न्यूज़ से पुराने कर्मियों की हो रही विदाई, सौ से अधिक प्रभावित!

मीडिया इंडस्ट्री में एक बड़ी हलचल के तहत ABP न्यूज़ से बड़ी संख्या में कर्मचारियों की कार्यमुक्ति की खबर सामने आई है। पुराने लोगों की विदाई के क्रम में डिजिटल डिपार्टमेंट से 48 कर्मचारी, 6 कैमरा मैन, 6 वीडियो एडिटर समेत अन्य विभागों के कई लोग प्रभावित हुए हैं। कुल मिलाकर करीब 100 लोगों को कार्यमुक्त किया गया है। ये प्रक्रिया शुक्रवार तक चलने का अंदेशा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रोडक्शन टीम की एक महिला कर्मचारी के अलावा कई अनुभवी पत्रकार और एंकर भी इस कार्यमुक्ति की लिस्ट में शामिल हैं।

भड़ास के पास कार्यमुक्त हुए कैमरा मैन, रिपोर्टर, एंकर की पूरी लिस्ट है लेकिन इनके करियर व जॉब खोजने में आने वाली दिक्कत को देखते हुए नाम पहचान उजागर नहीं किया जा रहा है।

मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में भी बड़ी संख्या में कर्मचारियों पर असर पड़ा है। सूत्रों के मुताबिक, हटाए गए कर्मचारियों को छह-छह महीने की बेसिक सैलरी देकर रिलीव किया गया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. निकाला गया एक कर्मचारी

    March 28, 2025 at 9:59 am

    ABP News में निकाले गए कई कर्मचारी ऐसे हैं जो यहां 20-22 साल से काम कर रहे थे, ऐसे लोगों को उम्र के ऐसे पड़ाव पर बाहर किया गया है कि अब उन्हें दूसरी नौकरी भी मिलनी मुश्किल है, ऐसे लोगों के परिवारों का क्या होगा, ऐसा चैनल तरक़्क़ी कैसे कर सकता है. १०० लोगों और उनके परिवारों की बद्दुआएँ इनको मिल रही होंगी

  2. Anil Singh

    March 28, 2025 at 10:05 am

    चैनलों के संपादक डकैत सरगना बन गए हैं. वो जहां जाते हैं अपने चाटुकारों का गैंग साथ लेकर चलते हैं, अभी भी यही हो रहा है. जिन्होंने स्टार/एबीपी न्यूज़ को कभी बुलंदियों पर पहुंचाया, उनको निकालकर जी का कूड़ा लाया गया, चित्रा के बावजूद चैनल लगातार गिर रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन