Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

Video : मेनका गांधी एक्सक्लूसिव- मंत्री न बनने से वरूण के टिकट कटने तक, बेबाक चर्चा!

भाजपा नेत्री मेनका गांधी ने एबीपी न्यूज़ से हुई बातचीत में खुलकर ख़ुद के मंत्री न बनने से लेकर वरुण का टिकट कटने तक.. एक एक सवाल का बेबाकी से जवाब दिया है.

मेनका ने कहा, “वरुण का टिकट कटने पर तक़लीफ नहीं हुई. मुझे बहुत गर्व है वरुण पर. वरुण का टिकट कटना कोई सरप्राइज़ नहीं था. हम लोग पार्टी में हैं. पार्टी फ़ैसला करती है कौन लड़ेगा, कौन नहीं लड़ेगा.

उन्होंने कहा, मेरी ताक़त मंत्री होने में नहीं हैं, मेरी ताक़त सेवा में है. मैंने कभी ज़िंदगी से कुछ माँगा नहीं. जो मिला उसी में ख़ुश रह गई. मेरे ज़ेहन में मंत्री बनने की बात नहीं.

जब मैं मंत्री नहीं बनी तो सुल्तानपुर के लोगों ने अफ़सोस जताया. मैंने उनसे बोला कि आपको काम से मतलब है, काम अगर एक टका कम हो जाए तो आप बताना.

हालांकि, उन्होंने वरुण के पार्टी बदलने के सवाल पर कहा कि, “मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है. वरुण जो भी देश के लिए करेगा अच्छा ही करेगा.”

देखें ये एक्सक्लूसिव वीडियो…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन