Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकार अच्युतानंद मिश्र के इकलौते बेटे का कोरोना से निधन

लखनऊ से दुखद खबर आ रही है। वरिष्ठ पत्रकार अच्युतानंद मिश्र के इकलौते बेटे का कोरोना के चलते निधन हो गया है। राघवेंद्र मिश्र का समुचित इलाज चल रहा था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

अच्युता जी की बहू यानी दिवंगत की पत्नी भी आईसीयू में हैं और डाक्टरों की गहन निगरानी में इलाज चल रहा है।

माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विवि के पूर्व कुलपति और वरिष्ठ पत्रकार अच्युतानंद मिश्र जी की अकेली संतान राघवेंद्र मिश्र का आज सुबह लखनऊ में कोरोना से स्वर्गवास हो गया है। अच्युता जी मौक़े पर हैं। अनुरोध है कि कृपया उन्हें अभी कोई फ़ोन न करें। वे फ़ोन रिसीव करने की स्थिति में नहीं हैं।

वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव ने राघवेंद्र के निधन को मर्माहत करने वाला घटनाक्रम बताया। उन्होंने कहा कि यक़ीन नहीं हो रहा राघवेंद्र चले गए। एक पिता के लिए सबसे बड़ा दुःख होता है जवान बेटे का आँखों के सामने से चला जाना। ईश्वर अच्युता जी को हिम्मत दे। राघवेंद्र को श्रद्धान्जलि!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन