Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

अभिनेत्री मंदाकिनी ने किया इस पत्रकार की किताब का विमोचन

एमएल फिल्म प्रोडक्शन, राइट-वे सोसाइटी की ओर से मवाना रोड स्थित गंगानगर में सोमवार को प्राइड ऑफ यूपी अवार्ड-2023 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाकिनी रहीं. इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार लियाकत मंसूरी द्वारा लिखित उपन्यास ‘मुझे उड़ने दो’ का विमोचन किया गया। इसके साथ ही पत्रकारों व समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया।

गौरतलब है कि मंदाकिनी का जन्म स्थान मेरठ ही है, वे मुजफ्फरनगर से लौट रही थी। प्राइड ऑफ यूपी अवार्ड-2023 के आयोजनकर्ता रोहित लिसाड़ी ने बताया, मंदाकिनी उनके संपर्क में थी, आयोजन के लिए आमंत्रित किया तो वे पहुंच गई। यहां पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले मीडियाकर्मी और समाजसेवियों को पुरस्कृत किया।

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1730630361070309564?t=NBpG2n9Mou8ByAuXGQqMlw&s=08

अभिनेत्री ने वरिष्ठ पत्रकार लियाकत मंसूरी के उपन्यास ‘मुझे उड़ने दो’ का विमोचन किया। इस मौके पर राइट-वे सोसाएटी के अध्यक्ष सुहेब मलिक, गौरवी राजपूत, सादिक अख्तर, अल्पना त्यागी, सुदीप अग्रवाल, सतीश मंगा, डा. नदीम मलिक, शादाब आलम, संगीता सिंह आदि मौजूद रहें।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन