Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

अडानी जी दुनिया के सर्वाधिक अमीरों में दो नम्बरी हो गए!

शीतल पी सिंह-

ख़बर आ रही है कि अड़ानी साहेब एक पायदान और छलांग लगाकर दुनियाँ में दूसरे नंबर के खरबपति बन चुके हैं और भारत मानव विकास सूचकांक में विश्व में १३३वें नंबर तक पिछड़ गया है ।यह जादू तब है जब विश्व की Fortune 500 में एक भी कंपनी अड़ानी की नहीं है न हो सकती है ।


अमित चतुर्वेदी-

अड्डानी जी दुनिया के सबसे अमीर आदमियों की लिस्ट में एक महीने के भीतर 3rd से 2nd पज़िशन पर आ गए हैं…लगता है जल्द ही वो 1st पज़िशन पर भी आ जाएँगे…और क्यों न आएँ भाई, जिनके पास 18-18 घंटे काम करने वाले कर्मचारी हों वो अमीर नहीं बनेगा तो कौन बनेगा।

वैसे कर्मचारियों से याद आया कि जिस जेफ़ बीज़ॉस को पीछे करके अडानी दूसरी पज़िशन पर आए हैं, उनके ब्रांड ऐमज़ान के भारत में 65000 डायरेक्ट और 11 लाख इनडायरेक्ट एम्प्लॉईज़ हैं, और अडानी जी के कुल 23 हज़ार एम्प्लॉईज़ हैं।

अडानी जी पैसा कमाएँ कोई दिक़्क़त नहीं है, भारत के लिए तो गर्व का विषय होगा कि दुनिया का सबसे अमीर आदमी हमारे देश का हो, लेकिन ये अमीर आदमी रोज़गार भी पैदा करें तब तो इनके अमीर बनने का देश को कोई फ़ायदा है, वरना फिर क्या फ़ायदा इनकी अमीरी का…


आनंद राय-

बालू के भीत पर खड़ा हो रहा यह शख्स जिस दिन ढहेगा पूरी की पूरी भारतीय अर्थव्यवस्था में भूचाल आ जायेगा

नरेंद्र मोदी ने देश के आम लोगों के पैसों को जिस समर्पण से इसके पक्ष में नीतियों के साथ मोड़ा है , वह अद्भुत है

कमाल तो देखिए दुनिया के इस दूसरे नम्बर के सबसे अमीर आदमी की एक भी कम्पनी दुनिया के टॉप 500 कम्पनियों में है ही नही

यह आम निवेशकों और नरेंद्र मोदी द्वारा इसके पक्ष में अंधाधुंध नीति और पैसा झोंकने से पैदा हुए शेयर मार्केट के बुलबुले से दुनिया में दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति बन चुका है

जिस दिन ये बुलबुला फूटा ….
आप कल्पना तक नही कर सकते कि भारतीय अर्थव्यवस्था कितनी गहराई तक गोते लगाएगी जिसका खामियाजा सिर्फ हमसबको ही नही हमारी अगली पीढ़ी तक को भुगतना पड़ेगा

और हर बुलबुले की तरह यह बुलबुला भी निश्चित रूप से फटेगा…….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. संगीता

    September 16, 2022 at 4:51 pm

    औकाद है तो तू भी बन जा दुनिया का नम्बर 1 अमीर…. जल क्यों रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन