Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

ममता बनर्जी की तरफ से पहली बार अडानी ग्रुप के खिलाफ कोई अप्रत्याशित कदम उठाया गया है!

परवेज़ सागर-

ममता बनर्जी की तरफ से पहली बार अडानी ग्रुप के खिलाफ कोई अप्रत्याशित कदम उठाया गया है. पश्चिम बंगाल सरकार के ताजा कदम से भले ही उद्योगपति गौतम अडानी के कारोबार पर कोई खास असर डालने वाला न हो, लेकिन उसका दूरगामी राजनीतिक प्रभाव महसूस किया जा सकता है.

पश्चिम बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में ताजपुर के गहरे समुद्री बंदरगाह प्रोजेक्ट को लेकर ममता बनर्जी खुद इस बात की घोषणा की कि इसके लिए नये टेंडर निकाले जाएंगे. ध्यान देने वाली महत्वपूर्ण बात ये भी है कि ग्लोबल बिजनेस समिट में अडानी ग्रुप का कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं था. सुनने में ये भी आ रहा है कि अडानी ग्रुप को बुलाया ही नहीं गया था. पिछले साल यानी 2022 के बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में खुद गौतम अडानी ने भी भाग लिया था.

सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘…ताजपुर में प्रस्तावित गहरे समुद्र वाले बंदरगाह… टेंडर के लिए तैयार है… आप टेंडर में हिस्सा ले सकते हैं.’ ये प्रोजेक्ट तीन अरब डॉलर यानी 25,000 करोड़ रुपये के निवेश के लिए है.’


मूल खबर-

ममता ने छीना अडानी से 25000 करोड़ का ठेका, मीडिया ने महुआ पर फोड़ा ठीकरा https://www.bhadas4media.com/mamta-cancels-adani-tajpur-project-media-catch-mahua-moitra/

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन