फ्रांस की प्रमुख तेल कंपनी टोटल एनर्जी ने अदाणी के साथ संयुक्त उद्यम से हाथ खींच लिए हैं. फ्रांसीसी कंपनी ने अदाणी के साथ नए उद्यम निवेश को निलंबित कर दिया है. उधर दूसरी तरफ तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने यंग इंडिया स्किल्स के लिए अदाणी द्वारा दान किए गए 100 करोड़ रुपये भी लौटा दिए हैं. केन्या के बाद अडानी को फ्रांस ने बड़ा झटका दिया है.
नीचे रेवंत रेड्डी का बयान भी देखें, साथ ही अदाणी को लेकर लोगों के कुछ कमेंट भी हैं…
https://x.com/MaanikMOfficial/status/1861030610586017960
अशोक पाण्डेय-
धनकड़ साहब अदाणी का नाम लेने पर रिकॉर्ड से बाहर कर देते हैं लेकिन इससे उसके संकट दूर नहीं हो जाएँगे।
अब फ़्रांस की एक प्रमुख कंपनी में अदाणी के जॉइंट वेंचर से हाथ खींच लिया है।
अनिल यादव-
गौतम अडानी के लिए एक और खराब खबर..
पिछले महीने गौतम अडानी ने तेलंगाना की कांग्रेस सरकार को यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी के लिए 100 करोड़ दान में दिए थे, अब मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अडानी की रकम उन्हें वापस लौटाने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी के लिए कई कंपनियों ने दान दिया है, लेकिन सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि अनुदान का स्रोत नैतिक और पारदर्शी हो, उन्होंने कहा कि विवादास्पद व्यक्तियों या समूहों से धन स्वीकार करना राज्य की नीति के खिलाफ है।

मो उस्मान-
अडानी एक संभावित चोर है। उसे बिजनेस मैन कहना गलत होगा। ये आदमी सत्ता के साथ मिलकर कांड कर रहा है। अगर ये मोदी सरकार की जगह कांग्रेस सरकार के अधीन काम कर होता तो आज जेल में होता।
आशीष बरुआ-
धनकड़ साहेब को फकड़ नहीं पड़ता देश नाम कितना भी मिट्टी में मिल जाए, जैसे अर्जुन का सारा ध्यान मछली की आँख पे था वैसे ही धनकड़ साहेब का सारा ध्यान राष्ट्रपति की कुर्सी पे है, डेमोक्रेसी और अर्थव्यवस्था गयी तेल लेने!
वी एन यादव-
ये अमृतकाल के देवतुल्य उपराष्ट्रपति, सभापति राज्यसभा हैं। इनकी आज की भी योग्यता है कि ये बीजेपी दल से है । ये इसको भूल नहीं पाए हैं।ये बीजेपी के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं और उपराष्ट्रपति पद की महान परम्परा पर दाग लगा रहे हैं। इनका संचालन एक तरफ़ा है।
आलम-
देखो ऐसा है पूरी दुनिया अदानी को बेन कर देगी लेकिन हमारा वाले नहीं करेंगे क्योंकि उनकी चाबी उन लोगों के हाथ में है और इसका ताजा उदाहरण है अभी उन्होंने महाराष्ट्र दिलाया है.
अमित कुमार-
Sab chor hain sir. TotalEnergies ne Hindenberg ke baad bhi Adani group mein investment chalu rakha tha.
There track record globally is not good – have been caught giving bribes themselves.


