Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

क्या अडानी पोर्ट में 21 हज़ार करोड़ की ड्रग्स इसी धंधे के लिए उतारी गई थी?

Soumitra Roy-

लगता है मोदी सरकार कंगाली मिटाने के लिए प्राइवेट कंपनियों के साथ ड्रग्स के धंधे में भी उतर आई है। कॉर्डेलिया क्रूज की बुकिंग में IRCTC भी पार्टनर है। क्या सरकार बताएगी कि गांधी जयंती के दिन 1800 की क्षमता वाले क्रूज में 600 लोगों में से कितनों ने ड्रग पार्टी की बुकिंग IRCTC से करवाई थी? क्या मुंद्रा में अडानी पोर्ट पर 21 हज़ार करोड़ की ड्रग्स इसी धंधे के लिए उतारी गई थी?

मुम्बई में बीच समंदर की ड्रग पार्टी में देश के एक नामचीन नेता के बेटे को भी कल रात धरा गया था। इसके बाद? वही होना था, जो हिंदी फिल्मों में होता है। धड़ाधड़ फ़ोन आए। मांडवली (तोड़पानी) की चर्चा रात भर चलती रही। सबका हिस्सा बंटा। और सुबह नेता पुत्र छूट गया।

इसी तरह मुंद्रा पोर्ट में 21 हज़ार करोड़ की ड्रग बरामदगी का मामला भी सुलटता नज़र आ रहा है। मीडिया पेडिग्री खाकर चुप है।

बीच समंदर में रेव पार्टी और ड्रग्स सप्लाई करवाने वाले क्रूज शिप में एक जैन रेस्त्रां भी है। नीचे पढ़िए- छी न्यूज़ ने कितना बढ़िया विज्ञापन किया है। 29 सितंबर के इस विज्ञापन के दो दिन बाद ड्रग्स बरामद हुई।

शाहरुख खान का बेटा आर्यन वहां मज़े कर रहा था। दिल्ली के 3 बड़े उद्योगपतियों की बेटियां समेत 600 लोग दुनिया के वे सब मज़े लूट रहे थे, जो कोविड पाबंदियों के कारण मुमकिन न हो सका। NCB ने अभी आर्यन, उसके दोस्त और पूजा बेदी की बेटी समेत 8 लोगों को हिरासत में लिया है। ये सभी MDMA, एक्सटेसी, कोकेन, MD और चरस के साथ पकड़े गए हैं।

Girish Malviya-

सिर्फ 2 हफ़्ते हुए है इस लग्जरी कार्डेलिया क्रूज सर्विस को चालू हुए और ड्रग्स पार्टियां भी होने लगी, हैरानी की बात यह है कि क्रूज चलाने वाली कम्पनी की पार्टनरशिप IRCTC से है इस क्रूज पर बार, रेस्तरां और थिएटर, जैसी तमाम लग्जरी सुविधाए मौजूद है.

कॉर्डेलिया क्रूज अभी मुंबई से लक्षद्वीप, मुंबई से गोवा, मुंबई से दीव, मुंबई से चेन्नई और मुंबई से कोच्चि के लिए क्रूज सेवा उपलब्ध कराता है. इसी साल सितंबर महीने में ही इसकी शुरुआत हुई थी.देश में आईआरसीटीसी के सहयोग से इस क्रूज लाइनर की शुरुआत अभी 18 सितंबर को ही हुई थी. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी अक्सर लोगों को ट्रेन के जरिये देश में जगह-जगह घुमाने के लिए नए-नए पैकेज लेकर आता रहता है, लेकिन अब वह क्रूज लाइनर भी चला रहा है उसने भारत में लग्जरी क्रूज के प्रमोशन और मार्केटिंग के लिए मैसर्स वाटरवेज लीजर टूरिज्म प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी की ओर से संचालित कॉर्डेलिया क्रूज के साथ हाथ मिलाया है और समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

दो हफ्त में ही इस क्रूज में ड्रग्स पार्टी भी होने लगी है कल रात नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर और ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम की अगुवाई कर रहे समीर वानखेड़े ने कहा है कि आठ लोगों की गिरफ्तारी की गई है। NCB की ये छापेमारी करीब 7 घंटे तक चली। NCB के हाथ छापेमारी में 4 तरह के ड्रग्स MDMA, मेफेड्रोन (Mephedrone), कोकीन (Cocaine) और हशीश (Hashish) बरामद भी हुए हैं जिन्हें पार्टी में इस्तेमाल किया जाना था

बॉलीवुड स्टार शाहरुख के बेटे ने कहा है कि उन्हें गेस्ट के रूप में बुलाया गया था और उन्होंने पार्टी में शामिल होने के लिए किसी तरह का कोई पैसा नहीं दिया। वहीं, एनसीबी (NCB) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े का कहना है कि आर्यन को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। एनसीबी से पूछताछ में आर्यन ने दावा किया है कि शिप में हो रही पार्टी में उनके नाम पर लोगों को बुलाया (इनवाइट) गया था।

क्रूज के अंदर चल रही पार्टी का एक वीडियो भी एनसीबी के हाथ आया है जिसमें शाहरूख के बेटे आर्यन नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है पार्टी के दौरान आर्यन ने व्हाइट टी-शर्ट, ब्लू जींस, रेड ओपन शर्ट और कैप लगा रखी थी। एनसीबी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जिन लोगों को पकड़ा गया है, उनके पास से रोलिंग पेपर भी बरामद हुए हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन