Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

इस नई डील से साबित हुआ- मोदी जी के रहते अडानी का बाल बांका भी नहीं होगा!

सौमित्र रॉय-

दिल्ली एयरपोर्ट पर सारे प्रोटोकॉल तोड़कर कतर के अमीर से गले मिलते पीएम नरेंद्र मोदी का वीडियो आपने देखा होगा। साथ में विदेश मंत्री को हंसते-खिलखिलाते भी देखा है।

क्या आपको पता है नरेंद्र मोदी का कतर के अमीर के लिए इतना प्यार क्यों उमड़ा?

अदानी सेठ के कारण। जी हां। 12 फरवरी को अदानी सेठ की कंपनी अदानी हार्बर सर्विसेज ने कतर की कंपनी के साथ एक संयुक्त समझौता किया है, जिसमें 49 फीसदी शेयर अदानी के होंगे।

पांच दिन बाद 17 फरवरी को जैसे ही कतर के अमीर दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे, मालिक गौतम अदानी के हित के लिए प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट पहुंच गए। बाद में कतर से डील करने में कामयाबी मिल गई!

ज्ञात हो कि अदानी को बांग्लादेश, केन्या और श्रीलंका ने अपने यहां से खदेड़ दिया है। अमेरिका ने अदानी को चोर मानकर मुकदमा शुरू किया है। ऑस्ट्रेलिया और स्विट्जरलैंड भी अदानी सेठ को लेकर काफ़ी हो-हल्ला हो चुका है। ऐसे में अदानी को कुछ नए देशों की जरूरत है। पीएम मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर की बदौलत अदानी को कतर में डील करने में कामयाबी मिली।


इसे भी पढ़ें-

कई देशों से झटका खाए अडानी को कतर सौदे ने दी राहत, प्रधानमंत्री ने प्रोटोकॉल तोड़ किया स्वागत https://www.bhadas4media.com/adani-qatar-deal-modi/

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन