Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

अडानी को गुजरात की कोर्ट से समन भेजने के लिए अमेरिका ने केंद्र पर बनाया दबाव

शीतल पी सिंह-

अमेरिका में चल रहे मुकदमे में अडानी समूह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अमेरिकन रेगुलेटर के अनुरोध पर भारत के केंद्रीय विधि मंत्रालय ने गुजरात की कोर्ट से गौतम अडानी को समन भेजने को कहा है।

पूरा मामला क्या है?

कानून और न्याय मंत्रालय ने गुजरात की एक अदालत से उद्योगपति गौतम अडानी को अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (SEC) द्वारा दायर मुकदमे में समन तामील करने का अनुरोध किया है। यह कार्रवाई हेग संधि के तहत की गई है, जो अंतरराष्ट्रीय कानूनी दस्तावेजों की तामील में सहयोग की अनुमति देती है।

मंत्रालय के विधि कार्य विभाग (DLA) ने फरवरी में अहमदाबाद जिला और सेशन कोर्ट को यह समन भेजा था, जिसमें गौतम अडानी को नोटिस तामील कराने का निर्देश दिया गया।

SEC और न्यूयॉर्क के संघीय अभियोजकों द्वारा दायर मुकदमे में अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी पर अमेरिकी निवेशकों से सैकड़ों मिलियन डॉलर की कथित रिश्वत छिपाने का आरोप है। SEC का दावा है कि यह रिश्वत भारतीय अधिकारियों को ऊंची दरों पर ऊर्जा खरीद के लिए दी गई थी, जिससे अडानी ग्रीन और अज्यूरे पावर को लाभ हुआ।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अभियोग में अडानी और उनके सहयोगियों के बीच बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक संदेशों का विवरण दर्ज है। आरोप है कि 2020 में सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने अडानी ग्रीन और अज्यूरे पावर को सौर ऊर्जा परियोजनाओं के ठेके दिए, जिससे उन्हें भारी मुनाफा हुआ।

इस लिंक पर विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें… दोस्त फंसा अमरीका में

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन