Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

भारी भरकम उगाही वाले सैकड़ों थाने, वहाँ छापा कब मारेंगे सरकार!

त्तर प्रदेश के बलिया में ट्रकों से अवैध वसूली मामले में कल बड़ी कार्रवाई देखने को मिली थी. एडीजी और डीआईजी की इस संयुक्त कार्रवाई से पुलिस महकमे में हंगामा है. नरही इलाके में हुई इस बड़ी कार्रवाई में अधिकारियों ने 18 पुलिसवालों और दलालों को हिरासत में लिया है, करीब तीन पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है.

इस कार्रवाई का असर यह हुआ कि शासन ने एसपी और एडिशनल एसपी का तबादला कर दिया है साथ ही डिप्टी एसपी सदर को सस्पेंड कर दिया गया है. सरकार ने इस मामले में गहनता से जांच करने के आदेश दिए हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकारी एक ट्रक में कंडक्टर और खलासी बनकर पहुंचे थे. सिपाहियों को वसूली करते रंगे हाथों दबोचा गया. मामले में सभी पुलिसवालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

अधिकारियों के मुताबिक यूपी बिहार की सीमा पर बक्सर, बिहार से बलिया आने वाले ट्रकों को रोककर थाना नरही के भरौली तिराहा पर पुलिस की मदद से कुछ दलालों के जरिए वसूली कराई जा रही थी. इस अवैध वसूली में थाने की मंथली इनकम 10 से 15 लाख रुपये बताई गई है.

लेकिन इस मामले ने खुद पुलिस विभाग और साथ ही सरकार पर भी सवाल खड़े किए हैं. सवाल ये कि यूपी के सभी जिलों के थानों में एडीजी और डीआईजी साहब लोग अपने मातहतों के करप्शन की शिकायत मिलने के बावजूद छापा क्यों नहीं मारते? या फिर क्या ये भ्रष्टाचार से लड़ने का महज दिखावा भर है अथवा एक संगठित मुहिम की शुरूआत?

सभी जानते हैं कि करप्शन से लड़ने वाले पुलिस अफसर हाशिए में डाल दिए जाते हैं? अफसरों को जब योगी सरकार फ्री हैंड नहीं देगी तो भ्रष्टाचारी आखिर पकड़े कैसे जाएंगे? वैसे भी योगीराज में करप्शन का रेट हर विभाग में बढ़ गया है ये सच है.

मूल खबर..

सादे कपड़ों में एडीजी और डीआईजी ने पकड़ी पुलिस वालों की LIVE वसूली!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन