Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सादे कपड़ों में एडीजी और डीआईजी ने पकड़ी पुलिस वालों की LIVE वसूली!

लिया जिले में पुलिस डिपार्टमेंट पर बड़ा एक्शन होने की सूचना है. एडीजी पियूष मोर्डिया और डीआईजी रेंज आजमगढ़ वैभव कृष्ण के छापे के बाद पुलिस के कई काले कारनामों का सच सामने आया है. इसके बाद थाना नरही एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया और तो और थाने से संबंधित कोरन्टाडीह पुलिस चौकी के पूरे स्टाफ को भी सस्पेंड किया गया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आला पुलिस अधिकारियों के ग्राउंड एक्शन के बाद रेड में पकड़े गए 16 दलाल और तीन पुलिसवालों पर एफआईआर भी दर्ज की गई है. बताया जा रहा है कि अब इस मामले की उच्चाधिकारियों द्वारा जांच की जाएगी.

बता दें कि लगातार शराब तस्करी, पशु तस्करी, बालू तस्करी की मिल रही शिकायतों के बाद एडीजी पियूष मोर्डिया और डीआईजी रेंज आजमगढ़ वैभव कृष्ण ने सादे कपड़ों में नरही थाने के भरौली गोल चौराहे पर बड़ी रेड की थी. इस कार्रवाई में तीन पुलिसकर्मियों समेत बीस लोगों को पकड़ा गया था. बताया जा रहा है कि ये सभी अवैध कार्यों में लिप्त थे और रेड के दौरान भी वसूली करते पाए गए हैं.

रेड के बाद दोनों अधिकारी टीम के साथ नरही थाना में जमे रहे और पूरे थाने की तलाशी हुई. इस दौरान थानाध्यक्ष का कमरा भी सील कर दिया गया. इसके अलावा अतिरिक्त थानों से जुड़े पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की गई.

गौरतलब है कि नरही थाने के अंतर्गत भरौली चौराहा पर यूपी-बिहार बॉर्डर पर लगातार वसूली समेत कई काले कारनामों के संचालक की शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों को मिल रही थी. माना जा रहा है कि इसी को लेकर बिना किसी सूचना के लीक हुए इस बड़े सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन