Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अमिताभ ठाकुर की पार्टी के बढ़ते कदम, अधिकार सेना के पहले जिला कार्यालय के उदघाटन की तस्वीरें देखें!

अधिकार सेना पार्टी के संयोजक अमिताभ ठाकुर ने आज अधिकार सेना के पहले जिला कार्यालय का हरदोई में उद्घाटन किया. उन्होंने इस अवसर पर कहा कि यह कार्यालय स्थानीय कार्यकर्त्ता विमलेश शर्मा तथा अन्य लोगों के प्रयासों से शुरू हुआ है.

इस दौरान अमिताभ ने हरदोई की जिला कार्यकारिणी के गठन को औपचारिक स्वीकृति दी तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ जिले में पार्टी के प्रचार प्रसार के सम्बन्ध में चर्चा की.

अमिताभ ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह पार्टी अन्याय, अत्याचार एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आम नागरिकों के अधिकारों के लिए बनी है और उस दिशा में प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि अधिकार सेना आगामी नगर निकाय चुनाव तथा लोक सभा चुनाव में भाग लेगी.

मीडिया से बातचीत में अमिताभ ने कहा कि इस समय उत्तर प्रदेश की स्थिति यह है कि जवाबी कव्वाली जैसा माहौल चल रहा है जबकि बुनियादी मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए. लूलू मॉल में नमाज और हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर हो रहे विवाद पर अमिताभ ठाकुर ने कहा कि सरकार चाहती है कि इस तरह के विवाद बने रहें. अगर ये मुद्दे बने रहेंगे तो लोगों के जेहन में बुनियादी मुद्दे जैसे-बेरोजगारी, गरीबी और भ्रष्टाचार आदि नहीं आयेंगें. उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य का विषय है कि विपक्षी दल भी इस बात को पसंद करते हैं, जैसे जवाबी कव्वाली चल रही हो.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन