Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार आदित्य द्विवेदी ने भारत एक्सप्रेस से खुद को अलग किया

वरिष्ठ पत्रकार आदित्य द्विवेदी को लेकर सूचना है कि उन्होंने भारत एक्सप्रेस से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने 4 दिसंबर 2022 को चैनल ज्वाइन किया था. द्विवेदी ने संस्थान के लिए जी-20, P 20 और अयोध्या जैसे इंटरनेशनल इवेंट कवर किए हैं.

पत्रकार ने सोशल मीडिया पर संस्थान से अलग होने की जानकारी साझा करते हुए लिखा है, आज से मैं भारत एक्सप्रेस न्यूज़ चैनल में अपनी सेवाएं समाप्त करता हूँ, मुझे याद है आदरणीय उपेंद्र सर की 4 दिसम्बर 2022 की शाम की कॉल, ज़ब उन्होंने मुझे तत्काल दिल्ली बुलाया और 5 दिसंबर को भारत एक्सप्रेस कार्यालय में ज्वाइन करने के आदेश दिए.

मेरी पत्रकारिता जीवन में यह टर्निंग पॉइंट था. क्योंकि मैं कानपुर और लखनऊ में पत्रकारिता कर चुका था. अब मेरा उद्देश्य दिल्ली में पत्रकारिता करना था. भारत एक्सप्रेस में मुझे कई इंटरनेशनल इवेंट कवर करने का मौका मिला. इसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ आदरणीय उपेंद्र सर को जाता है. इस बीच मेरे द्वारा नीट पेपर आउट मामले का सबसे पहले खुलासा किया गया. इस साल के केंद्रीय बजट में एंजल टैक्स पर मेरे द्वारा सवाल उठाने पर उसको भी केंद्र सरकार द्वारा हटाया गया.

खैर, भारत एक्सप्रेस में खास बात यह रही कि मैंने इसमें कभी भी खुद को इम्प्लाई नहीं समझा. अपना चैनल मान कर यहां मैं अपनी सेवाएं देता रहा. इस बीच मुझे सभी सीनियर्स और जूनियर्स का जो सहयोग मिला उसके लिए सभी का आभार. बहुत जल्द नये पड़ाव की सूचना शेयर करूंगा.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन