Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

Agarwal Express Solutions : घरेलू सामान पहुँचाने वाली इस लुटेरी कंपनी से रहें सावधान

यशवंत सिंह-

दिनदहाड़े डकैती डालने का दौर!

अपने एक परिजन ने दिल्ली से सिलवासा कार भेजने के लिए अग्रवाल एक्सप्रेस सोल्यूशंस मूवर्स पैकर्स कंपनी से संपर्क किया जिसने आठ हज़ार रुपए रेट बताए। बात डन हो गई। आठ हज़ार रुपए के काग़ज़ात उसने बना कर दे दिए। कार जब वापी स्टेशन पहुँच गई तो बंदा कह रहा है कि पैंतीस हज़ार रुपए लेंगे।

ट्रांसपोर्टर भी मूवर्स पैकर्स की हाँ में हाँ मिलाते हुए पैंतीस का भुगतान होने पर ही गाड़ी छोड़ने की बात कह रहा है।

तीन दिन की माथापच्ची के बाद केस मेरे संज्ञान में लाया गया है। मैंने इस संगठित अपराधी गिरोह के ख़िलाफ़ फ़ौरन दिल्ली पुलिस में कम्प्लेन डालने के लिए कहा है।

अब तो लग रहा इस देश में बस लूट और शोषण ही एकमात्र उद्योग बच गया है। जिसे देखो वो दूसरे की जेब से जबरन पैसा निकालने की फ़िराक़ में है।

हद है भाई डकैती की!

द्वारका थाने में मुक़दमा कराने जा रहा हूँ। इन चोट्टों को पाताल से निकलवा कर नंगा कराऊँगा।

दिनदहाड़े डकैती के सुबूत… आठ हज़ार में डील हुई। पैंतीस हज़ार का बिल बना दिया। पुलिस में कंप्लेन करा दिया। आरोपियों के फोन बंद हो चुके हैं।

देखें सुबूत-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. A k

    May 29, 2022 at 7:29 pm

    दिल्ली से नोएडा सामान लाने में 8-10 हजार रुपये मांगते हैं आप को सिलवासा के लिए 8000/- में मिल गया?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन