Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सारे एंकर किनारे हटें, ये आ गई है!

Dilip Mandal

सारे एंकर किनारे हटें। ये आ गई है। ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस न्यूज़ एंकर। ये लड़की , लड़का, थर्ड जेंडर कुछ भी हो सकता है। एक भी गलती नहीं करेगा। ग्रामर और उच्चारण शुद्ध होगा। दुख की खबर पढ़ते हुए मुस्कुराएगा नहीं। चेहरा टाइट रखने के लिए बोटॉक्स या सर्जरी भी नहीं कराएगा। कभी छुट्टी नहीं माँगेगा। और हाँ इसे कई लाख किताबों का ज्ञान है।

टीवी चैनलों पर रोज़ कौवे और कुत्ते लड़ाने वाले एंकर अब क्या करेंगे? ये तो उनके कई लाख गुना ज़्यादा जानती है। गलती भी नहीं करती। फ़ालतू के नख़रे भी नहीं हैं। दुनिया की हर भाषा जानती है। दुनिया की हर खबर इसे पता है। लाखों किताबें पढ़ी हैं इसने। उनको प्रोसेस कर सकती है। आप पहचान नहीं पाएँगे कि ये वो नहीं है।

अगर चैनलों ने न बताया कि ये एंकर आर्टिफिशल इंटेलीजेंस एंकर है तो आपको क्या ही पता चल पाएगा। कई देशों में चल ही रहा ही। चीन में पाँच साल पहले और कोरिया में तीन साल से कई चैनल ये कर रहे हैं। भारत में अलग से करना क्या है? नाम चिलग़ोज़ा मिश्रा या जीरा पांडे रख देना है। बस। हो जाएगा।

ट्विटर- @Profdilipmandal

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन