Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

एम्स ऋषिकेश के डायरेक्टर प्रोफेसर रविकांत पर यूपी में एफआईआर

फर्जीवाड़े के कारण एम्स ऋषिकेश के डायरेक्टर प्रोफेसर रविकांत पर यूपी में एफआईआर होने की सूचना मिली है।

यूपी के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना का फर्जी प्रशस्ति पत्र तैयार करने पर एफआईआर हुआ है प्रोफेसर रविकांत पर।

बताया जाता है कि प्रोफेसर रविकांत ने मंत्री के नाम और कमल के फूल के लेटर पैड वाले फर्जी प्रशस्ति पत्र को तैयार किया था।

संसदीय कार्य व चिकित्सा मंत्री सुरेश खन्ना के निजी सचिव ने दर्ज कराई एफआइआर।

मंत्री के निजी सचिव छोटेलाल की तहरीर पर लखनऊ स्थित हजरतगंज कोतवाली में प्रोफ़ेसर रविकांत पर एफआईआर दर्ज की गई है।

हजरतगंज कोतवाली में ऋषिकेश एम्स के डायरेक्टर रविकांत पर दर्ज हुई एफआईआर से यूपी से लेकर उत्तराखंड तक में डॉक्टरों के बीच यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन