Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

युवा पत्रकार अजय दीप चौहान ने फर्स्ट बिहार को कहा अलविदा

पटना से ‘ट्रेंडिंग बिहार’ की नई शुरुआत करने जा रहे

युवा पत्रकार अजय दीप चौहान राजधानी पटना से ‘ट्रेंडिंग बिहार’ नाम से डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म की शुरुआत करने जा रहे हैं।

पटना से ही संचालित फर्स्ट बिहार झारखंड की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रहे अजय ने 29 महीने के सफर के बाद फर्स्ट बिहार को अलविदा कह दिया है। अजय यहां कॉपी एडिटिंग का काम देखते थे। फर्स्ट बिहार में लॉन्चिंग टीम के साथ जुड़े अजय डेस्क से जाने वाले आखिरी सहयोगी हैं। इनसे पहले कईयों का सफर यहां समाप्त हो चुका है, जो इनके साथ काम करते थे।

फर्स्ट बिहार में पारी को विराम देने के बाद अजय एक नई टीम के साथ काम करने जा रहे हैं। यह एक नया डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म होगा, जहां युवाओं को कुछ रचनात्मक करने का मौका मिलेगा। बिहार में संभवतः बाईट बटोरने वाली पत्रकारिता से अलग हटकर यहां काम करने लिए लगभग एक टीम तैयार कर ली गई है। प्रबंधन ने दफ्तर और इक्विपमेंट भी तैयार कर लिया है। अजय इसी महीने से इस टीम को लीड करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शुरुआत में दर्जनभर लोगों की एक टीम ‘ट्रेंडिंग बिहार’ को शुरू करेगी और फिर जल्द ही इस टीम का विस्तार भी किया जाएगा।

अजय दीप चौहान ने प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल तीनों फॉर्मेट में काम किया है। मूल रूप से बिहार के आरा के रहने वाले अजय हिंदी और अंग्रेजी के नेशनल चैनलों में काम कर चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Arbaaz Anwar

    November 3, 2021 at 7:43 pm

    बहुत अच्छा किए अजय भाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन