Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

शशि शेखर ने अजय उपाध्याय के लिए यह बात सबसे पहले मेरे सामने कही थी!

महेश शर्मा-

जाने-माने पत्रकार अजय उपाध्याय (दिवंगत) पर शशि शेखर जी का फेसबुक पर लेख पढ़ा। यह कथा मुझ समेत पत्रकार बिरादरी के बहुत से लोग जानते होंगे। क्योंकि मुझे दोनों के ही साथ काम करने का अवसर मिल चुका है।

स्वर्गीय अजय उपाध्याय की अमर उजाला में नियुक्ति का मैं चश्मदीद गवाह हूँ। यह आदरणीय शशिशेखर जी के प्रयास का प्रतिफल था। दैनिक जागरण छोड़कर अमर उजाला जाने कथा का यह हिस्सा नोएडा के है। स्थानीय संपादक प्रताप सोमवंशी जी ने मुझे नोएडा जाकर शशि जी मिलने को कहा। दिन, तारीख, समय सब तय (फिलहाल याद नहीं) था।

ऊंचाहार एक्सप्रेस लेट थी। जागरण वालों को बिना बताए जा रहा था। जॉइन जो करना था। उसी रात श्रम शक्ति से रामेश्वर पांडे जा रहे थे। उनकी मीटिंग भी शशि जी से होनी थी। पांडेजी जान न सके कि मैं अमर उजाला कार्यालय में हूँ। वह फारिग होकर निकले तो मुझे जाने को कहा गया। शशि जीकी केबिन के बाहर शंभूनाथ शुक्ल जी मिल गए। उन्होंने मेरे कान में फूँका, तुम्हारा हो गया है, टेंशन न लेना।

पहली बार शशि जी के सामने था। (बैठने का इशारा किया) अभी बातचीत शुरू ही हुई थी कि अजय सर (स्व.अजय उपाध्याय) अचानक आते हैं। शशि शेखर जी के प्रश्न का उत्तर देने के बजाय मैं उनसे (अजय सर) मुखातिब होकर प्रणाम करता हूँ। मृदुभाषी अजय सर जवाब देते हैं हालचाल पूछते हैं और अनायास पूछ लेते यहां कैसे? उन्हें पता था कि मैं जागरण में हूँ। यह सब होने के बाद मैं कुर्सी पर बैठ गया और डर गया कि शशि जी के प्रश्न का उत्तर देने के बजाय अजय जी मुखातिब हो गया।

अब तो बेटा तेरी नौकरी गयी। बहरहाल, शशि जी ने मुझसे पूछा, “आप इन्हें जानते हैं?” मैं बोला जी। कैसे? उन्हें जागरण में काम करने के दौरान का किस्सा बताया। यह भी बताया कि जागरण मास कम्युनिकेशन में मैं भी पढ़ाने जाता था। फिर तो नौकरी के लिए इंटरव्यू वाले सवाल तो किनारे हो गए, शशि जी ने अजय जी को ज्ञानी पुरुष बताते हुए मेरे सामने यह कहा कि गुरु आज से अमर उजाला के संपादकीय सलाहकार हो गए हैं। अब इन्हीं की देखरेख में अखबार बढ़ेगा।

इस वाक्य के पीछे यह इशारा मैं नहीं समझ सका कि शशि जी बतौर संपादक हिंदुस्तान जाएंगे और अजय सर अमर उजाला के संपादक होने जा रहे हैं। मृणाल पांडे की विदाई तय हो चुकी है। उन्हें प्रसार भारती का हेड बनाया जा रहा है। न जाने क्यों बाद में लगा कि जैसे टॉप मीडिया हाउस में नियुक्ति में पोलिटिकल इन्फ्लुएंस प्रभावी रहता है।

Related Post…

अजयवा ‘हिन्दुस्तान’ ज्वाइन करै जात हॅ, बतौर संपादक!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन