Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

अजीत अंजुम जी का नसीब सातवें आसमान को चूमता है!

लाहाबाद हाई कोर्ट के अधिवक्ता अखिलेश त्रिपाठी ने वरिष्ठ पत्रकार यूट्यूबर अजीत अंजुम को लेकर एक्स पर लिखा कि, “एक बात तो तय है अजीत अंजुम ने कांग्रेस पार्टी से खूब पैसा कमाया. इतना ही नहीं भाजपा के विरोध में इन्होंने अपने यूट्यूब चैनल से भी खूब पैसा कमाया.

भाजपा ने ही इन्हें रोजगार दिया है और कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के नाम पर इन्हें काफी तोहफा दिया है. ऐसे में अजीत अंजुम जी का बल्ले-बल्ले है. फिलहाल नसीब अपना अपना, अजीत अंजुम जी का नसीब सातवें आसमान को चूमता है.”

इस ट्वीट को रिपोस्ट करते हुए अजीत ने जवाब में लिखा कि, “सही कहा आपने वकील साहब, अपना-अपना नसीब है. आप वकालत की ड्ग्री टांगकर भी दो-दो रुपये के लिए तरस रहे हो. नफरत में इतना डूबकर भी दाल रोटी चलानी चलानी मुश्किल हो रही है. मुझ से यूट्यूब से इतना पैसा तो आ ही रहा है कि आप जैसे दस-बीस वकील को दिहाड़ी पर रख सकता हूं.

रही कांग्रेस से पैसे कमाने की बात, तो किसी पार्टी की औकात नहीं कि अजीत अंजुम को पैसे से खरीद ले, लिखकर रख लो.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन