Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ टीवी पत्रकार आकाश शर्मा ने NDTV ज्वाइन किया

नोएडा। टेलीविज़न न्यूज़ इंडस्ट्री से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। वरिष्ठ टीवी पत्रकार आकाश शर्मा ने बतौर सीनियर प्रोड्यूसर NDTV ज्वाइन कर लिया है। आकाश शर्मा इससे पहले कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में कार्य कर चुके हैं।

आकाश शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद की थी और उन्होंने India TV, News18 India, Aaj Tak और ZEE Media Corporation Limited जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया।

देहारादून से पत्रकारिता की पढ़ाई कर चुके आकाश ने 2010 में साधना न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद सहारा इंडिया टीवी और IBN7 (न्यूज 18 इंडिया) पहुंचे। फिर आजतक प्रस्थान कर गए। वहां से जी न्यूज के लिए छलांग लगा दी।

2014 से 2021 तक वह Aaj Tak में एसोसिएट सीनियर प्रोड्यूसर रहे। Zee Media में उन्होंने करीब 3 साल 8 महीने तक सेवाएं दीं।

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद से ताल्लुक रखने वाले आकाश शर्मा वर्तमान में नोएडा में निवास करते हैं। पत्रकारिता जगत में उनके अनुभव और योगदान को देखते हुए NDTV में उनकी नई भूमिका को एक बड़ी जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन