Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आधी रात को बैठी संसद ने इजराइल में al jazeera की दुकान बंद कर दी!

बेंजामिन नेतन्याहू ने कतर के न्यूज़ चैनल अल जज़ीरा का इजराइल में प्रसारण बंद करा दिया है. इजराइली पीएम ने इस चैनल को टेररिस्ट प्लेटफार्म करार दिया है.

नेतन्याहू ने अल जज़ीरा को आतंकी चैनल संबोधित करते हुए कहा कि, “अल जज़ीरा ने इजराइल के खिलाफ रिपोर्टिंग की.”

इजराइल के संचार मंत्री ने अपने बयान में कहा कि, “हमास आतंकियों के साथ अल-जजीरा के पत्रकारों ने भी हथियारों के साथ इजराइली सैनिकों पर अटैक किया है. अल जज़ीरा के खिलाफ इजराइली सरकार लंबे समय से इस तरह के आरोप लगाती रही है. उसका कहना है कि अल जज़ीरा के पत्रकार हमास के साथ मिलकर इजराइल के खिलाफ युद्ध में शामिल हो रहे हैं.”

वहीं अल जज़ीरा को बैन करने के लिए इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने आधी रात को संसद बुलाई. संसद द्वारा अल जज़ीरा को आतंकी चैनल करार देकर उसे इजराइल से ब्लैक आउट करा दिया गया. संसद में पास हुए कानून के बाद इसका रास्ता साफ हो गया.

संसद में पीएम नेतन्याहू ने 7 अक्टूबर को हमास हमलों में चैनल के पत्रकारों के भाग लेने और इजराइल की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने तथा हिंसा भड़काने का आरोप लगाते हुए चैनल का प्रसारण रोकने की बात कही. इसके बाद संसद से चैनल को बंद कराने का आदेश पारित कर दिया गया.

रिलेटेड ख़बर…

ग़ज़ा में अल जज़ीरा के जर्नलिस्ट की मौत के साथ अब तक 75 से अधिक पत्रकारों को निगल गया युद्ध

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन