Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

‘अमर भारती मीडिया समूह’ ने की विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा, देखें डिटेल

नोएडा/गाजियाबाद: मीडिया संस्था ‘अमर भारती मीडिया समूह’ ने प्रिंट एवं वेब मीडिया में विभिन्न पदों पर तत्काल नियुक्तियों के लिए आमंत्रण जारी किया है। समूह ने बताया कि दिल्ली, गुरुग्राम, मुरादाबाद, आगरा व लखनऊ संस्करणों के लिए अनुभवी एवं उभरते मीडिया कर्मियों की आवश्यकता है।

संस्थान के अंतर्गत कार्यरत दोनों मीडिया प्लेटफॉर्म — ‘अमर भारती’ (प्रिंट व डिजिटल) और ‘Expose India’ (Live वेब चैनल) — के लिए पत्रकारों, तकनीकी विशेषज्ञों, एडिटर्स और कंटेंट टीमों के लिए कई महत्वपूर्ण पद खाली हैं।

मांगे गए प्रमुख पद:
अमर भारती के लिए: प्रबंध संपादक, समाचार संपादक, उप-संपादक, हिंदी पेजमेकर, संवाददाता, विज्ञापन प्रभारी, प्रिंटिंग प्रेस प्रभारी, लेखा प्रबंधक, रिसेप्शनिस्ट आदि।
Expose India के संचालन हेतु: चैनल हेड, कंटेंट हेड, एंकर, वीडियो एडिटर, ग्राफिक डिज़ाइनर, स्क्रिप्ट राइटर और सोशल मीडिया एक्सीक्यूटिव की आवश्यकता है।
• राजनीतिक, प्रशासनिक, ग्रामीण व जनसंपर्क क्षेत्रों में अनुभवी पत्रकारों और जनसंपर्क अधिकारियों के लिए भी अवसर हैं।

नए पत्रकारों और प्रशिक्षुओं (Interns) के लिए भी मौका:

समूह ने स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों में खोजी और तथ्यपरक पत्रकारिता में रुचि व निष्ठा है, उनके लिए यह एक बड़ा अवसर है। साथ ही विभिन्न विभागों में अनुभव चाहने वाले प्रशिक्षुओं (इंटर्न्स) को भी आमंत्रित किया गया है।

आवेदन प्रक्रिया:

इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे अपना जीवनवृत्त (बायोडाटा) और छायाचित्र सहित नीचे दिए गए संपर्क माध्यमों से आवेदन करें:
• Whatsapp: 7835064305
• Email: [email protected]

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन