Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर भारती अखबार के मुख्यालय में आग लगी

गाज़ियाबाद : राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के किनारे स्थित अमर भारती मुख्यालय भवन ‘मीडिया हाउस’ में मंगलवार सुबह लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचायी। तड़के लगभग 5.30 बजे अचानक से फैली आग ने अमर भारती समूह के प्रधान कार्यालय में लेखा विभाग, रिकार्ड रूम, कम्प्यूटर रूम व प्रिंटिंग प्रैस मशीनरी को अपनी चपेट में ले लिया। प्रिंटिंग प्रेस बेसमेंट में अखबारी कागज भी जल गया। शैलेन्द्र कुमार जैन के स्वामित्व वाले मीडिया संस्थान में सुबह लगी आग को दमकल विभाग की 4-5 गाड़ियों ने बमुश्किल काबू किया। इस अग्निकाण्ड में लगभग लाखों रूपए से अधिक का सामान जल कर राख हो गया।

प्राप्त सूचना के अनुसार सुबह अज्ञात कारणों वजह से लगी आग ने धीरे धीरे अखबारों के बण्डलों और छपायी के लिए मौजूद प्रिंटिंग पेपर्स के जरिए पूरे प्रकाशन संस्थान को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान किसी के भी हताहत होने का कोई समाचार नहीं है। मुख्यालय के पहले तल पर रह रहे कर्मियों ने किसी तरह चौथी मंज़िल से दूसरे भवन में कूद कर जान बचायी। प्रकाशन कार्य तत्काल प्रभाव से प्रताप भवन स्थित कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया है। अग्निकाण्ड से प्रभावित भवन की मरम्मत व नए उपकरणों के आने तक सभी कार्य आईटीओ स्थित कार्यालय से निपटाए जाएंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=293NvfmcbAY
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन