Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

अमर उजाला का भोपाल में सफल ‘संवाद’, देखें तस्वीरें

जयदीप कार्णिक-

भार, धन्यवाद, शुक्रिया….. ये सब शब्द बहुत छोटे हैं उस अपार स्नेह के लिए जो आप सभी ने अमर उजाला के भोपाल संवाद को दिया।

अमर उजाला डिजिटल को और मध्यप्रदेश से निकल रहे ईपेपर को लगातार बेहतर प्रतिसाद मिल रहा था। उसी ने इस सोच को आकार दिया कि अमर उजाला संवाद श्रृंखला को प्रिंट के प्रसार क्षेत्र से बाहर, मध्यप्रदेश की धरती पर भी साकार किया जाए। कोशिश तो चल रही थी पर आखिर तैयारियों के लिए केवल दस दिन का ही समय मिला।

जितनी बड़ी चुनौती थी, उतना ही बड़ा अवसर भी था। पूरी टीम जुट गई, प्राणपण से। आप सभी ने जबर्दस्त प्रतिसाद दिया और सपना साकार हो गया।

कार्यक्रम की सफलता की तस्दीक आप सभी की स्नेहिल उपस्थिति, लाइव देखने वाले तमाम दर्शक, सहयोगी और आप सभी की प्रतिक्रिया से हो ही रही है।

हां, इस आयोजन की सफलता ने अब बढ़ी हुई उम्मीदों और जिम्मेदारी का अहसास भी करा दिया है। मुझे विश्वास है पूरी टीम इस कसौटी पर भी खरा उतरेगी।

आभार नहीं पर ये निवेदन अवश्य है कि आपका ये स्नेह सतत बनाए रखें।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन