अमर उजाला अखबार के यूपी संस्करणों में आज फ्रंट पेज पर लीड स्टोरी में एक बड़ी गल्ती का प्रकाशन कर दिया गया है. आनंदी बेन को यूपी का पहली महिला राज्यपाल बताया गया है. जबकि पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू थीं.
गूगल पर ‘फर्स्ट लेडी गवर्नर आफ यूपी’ सर्च करने से भी जानकारी मिल जाती है कि सरोजिनी नायडू पहली महिला राज्यपाल थीं. बताया जाता है कि यह गल्ती अमर उजाला के नोएडा आफिस से हुई है जहां से हर एडिशन के लिए महत्वपूर्ण खबरें संपादित कर भेजी जाती हैं. देखें अमर उजाला में छपी खबर और गूगल पर सर्च करने से निकला परिणाम…
One comment on “अमर उजाला की यूपी में फ्रंट पेज लीड स्टोरी में ब्लंडर”
उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल हालांकि सरोजिनी नायडू रहीं लेकिन वे कार्यवाहक राज्यपाल की भूमिका में थीं और इस रूप में 15 अगस्त 1947 से 2 मार्च 1949 तक तक उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनके अलावा उत्तर प्रदेश में दो और कार्यवाहक राज्यपाल रहे। बीबी मलिक और होरमसजी पेरोशॉ मोदी। इनसे पहले भी संयुक्त प्रान्त में चार और गवर्नर अंग्रेजों के स्तर पर नियुक्त किये गए थे।3