Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अमर उजाला मुरादाबाद के संपादक मनोज कुमार मिश्र को अचानक हटाया गया, पुनीत शर्मा को मिली जिम्मेदारी

अमर उजाला के मुरादाबाद संस्करण में अचानक हुए बड़े बदलाव ने मीडिया हलकों में हलचल पैदा कर दी है। लंबे समय से मुरादाबाद के एडिटर रहे मनोज कुमार मिश्र को बिना किसी औपचारिक कारण के हटा दिया गया है और उनकी जगह पुनीत शर्मा को रेजिडेंट एडिटर बनाकर भेजा गया है।

सूत्रों के अनुसार मनोज कुमार मिश्र की विदाई को सामान्य ट्रांसफर या रूटीन प्रशासनिक बदलाव नहीं माना जा रहा। अंदरखाने चर्चा है कि यह फैसला रामपुर में सक्रिय खनन माफिया से जुड़ी लगातार प्रकाशित खबरों के बाद लिया गया है। मुरादाबाद संस्करण में बीते कुछ समय से अवैध खनन, प्रशासनिक संरक्षण और माफिया नेटवर्क को लेकर जो रिपोर्टिंग हुई, उसने सत्ता और प्रशासन के कुछ ताकतवर हलकों को असहज किया।

बताया जा रहा है कि इन खबरों को लेकर आंजनेय कुमार सिंह, जो मुरादाबाद मंडल के मंडलायुक्त हैं, खासे नाराज थे। सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि मंडल स्तर पर इस नाराजगी की शिकायत ऊपर तक पहुंची, जिसके बाद अमर उजाला प्रबंधन ने त्वरित फैसला लेते हुए मनोज कुमार मिश्र को हटाने का कदम उठाया।

मनोज कुमार मिश्र की जगह लाए गए पुनीत शर्मा ने करियर की शुरुआत अमरोहा में अमर उजाला के लिए स्ट्रिंगर के रूप में की थी। फिर मथुरा में ब्यूरो चीफ बने। झाँसी संस्करण के संपादक थे। अभी अलीगढ़ एडिशन के संपादक के रूप में काम कर रहे थे।

मनोज कुमार मिश्रा को लेकर ये जानकारी भी सामने आ रही है कि वे रिटायर हो गए हैं। प्रबंधन से उन्हें एक्सटेंशन मिलने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो सबको गुडबाय कह मनोज जी चले गए।

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. सोनू यादव

    December 31, 2025 at 5:59 pm

    पर, खनन की खबरें तो बरेली के संपादक शशांक मिश्र ने छापी थी दूसरे संपादक के कार्य क्षेत्र में दखल करके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन