Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला की कार्यशाला में ‘सूचना का अधिकार और पत्रकारिता’ पर बोले सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम!

मोहम्मद नदीम-

“सूचना का अधिकार और पत्रकारिता” विषय पर अमर उजाला समाचार पत्र द्वारा आज लखनऊ में कार्यशाला आयोजन किया गया, जिसमें मुझे मुख़्यवक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया।

समाचार पत्र के सभी ज़िला प्रमुख ऑनलाइन जुड़े और लखनऊ के संवादाता कार्यालय सभागार में ही उपस्थित हुए।

अमर उजाला की यह कोशिश इस मायने में सराहनीय है कि वो अपने पत्रकारों को आरटीआई के प्रति जागरूक कर उसके ज़रिए तमाम ऐसी स्टोरीज़ को पाठकों तक ले जाने जाने की है, जिन पर सिस्टम ने पर्दा डाल रखा है।

ऐसे अर्थपूर्ण आयोजन के लिए अमर उजाला का शुक्रिया और शुक्रिया संपादक विजय त्रिपाठी (Vijay Tripathi) जी का और स्टेट इनपुट हेड नवल कांत सिन्हा (Naval Kant Sinha) जी का इस लिए भी, उन्होंने मुझे आमंत्रित किया। यह आयोजन बहुत ही जीवंत रहा।

अमर उजाला के पत्रकार साथी RTI के प्रति बहुत ही उत्साहपूर्ण दिखे। मुझे उम्मीद है की कि आने वाले समय में अमर उजाला में RTI के ज़रिए कई बड़ी स्टोरीज़ अपने पाठकों तक ले जायेगा।

लेखक यूपी के राज्य सूचना आयुक्त और पूर्व पत्रकार हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन