Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

30 नवंबर को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम, शामिल होंगी कई हस्तियां

अमर उजाला इस साल अपनी स्थापना का अमृतोत्सव मना रहा है। स्वर्णिम शताब्दी का संकल्प लेकर अमर उजाला अलग अलग जगहों पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

उत्तराखंड और चंडीगढ़ में बढ़िया रिस्पॉन्स मिलने के बाद अब जम्मू कश्मीर में ये कार्यक्रम होने जा रहा है। 30 नवंबर को जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में होने वाले इस कार्यक्रम में कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं।

इनमें जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, अभिनेता विक्की कौशल, क्रिकेटर इरफान पठान, सुरेश रैना, शिक्षा जगत से एआईसीटीई के प्रो टीजी सीताराम, बैंकिंग क्षेत्र से रजनीश कुमार, मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अमर उजाला कार्यालय से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पास वितरण किया जा रहा है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन